विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर कोरबा के एनकेएच न्यू कोरबा हॉस्पिटल में डॉक्टर्स-डे गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर इस विशेष दिवस का उत्सव मनाया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि मरीजों के बेहतर उपचार में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की टीम भावना और समर्पण से ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं संभव हो पाती हैं।वहीं एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि डॉक्टर्स-डे चिकित्सकों के योगदान को सम्मान देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी सेवा, ज्ञान और अनुभव से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर सभी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














