कोरबा के रामपुर स्थित डिंगापुर में जज कॉलोनी के सामने बन रहे गार्डन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते पहली ही बारिश में गार्डन की हालत खराब हो गई। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से गार्डन की स्थिति बदहाल दिखाई दे रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। वहीं ठेकेदार हेमंत देवांगन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्हें किसी टेंडर प्रक्रिया के तहत यह काम नहीं मिला।वार्डवासियों के अनुसार, जब इस संबंध में ठेकेदार हेमंत देवांगन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह कार्य नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे के कहने पर किया जा रहा है।अब सवाल यह है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता हुआ है, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? क्या नगर निगम इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














