कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई, गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। करीब 125 वर्षों से लगातार चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के रथ का दर्शन और पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से विधि-विधान के साथ पूजन प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। रथयात्रा की वापसी 24 जुलाई 2026, दशमी तिथि के दिन संपन्न होगी।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और 125 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा का भी प्रतीक माना जाता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














