कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम मॉल में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात करीब 1:30 बजे सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो के चालक रमन सिंह ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मॉल के मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को टक्कर मार दी, जिससे सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।घटना के समय मौजूद मॉल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत चौकी सीएसईबी पुलिस में दर्ज कराई गई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7














