कोरबा। जिले में अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के तमाम दावों के बीच सीएसईबी चौक से सामने आई तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि नो-एंट्री के दौरान भी रेत से भरे ट्रैक्टर बेखौफ शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इस घटना के बाद दो ट्रैफिक जवानों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया था।इसके बावजूद यदि अवैध रेत परिवहन पहले की तरह जारी है, तो सवाल उठना लाज़िमी है कि आखिर किसके संरक्षण में यह खेल चल रहा है? क्या रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे पुलिस अधीक्षक की सख्ती को भी चुनौती दे रहे हैं? या फिर खनिज विभाग और रेत माफियाओं की कथित मिलीभगत के कारण कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है?स्थानीय लोगों का कहना है कि नो-एंट्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और रेत से भरे ट्रैक्टर दिन-रात शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अवैध रेत परिवहन पर कब तक प्रभावी कार्रवाई होती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
SP की सख्ती को चुनौती! नो-एंट्री में बेखौफ दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, खनिज विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;


