कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब (ONC) और सेंट्रल प्वाइंट बार में आकस्मिक छापेमारी की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों बारों में निर्धारित समय के बाद भी आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब परोसी जा रही है और देर रात तक पार्टी आयोजित की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों बारों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद दोनों बार के मैनेजरों को थाना लाकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।गौरतलब है कि हाल ही में पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब से शराब पीकर निकले एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की थी।कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



