कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौकी के सिंगापुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले अभिषेक खलखो उर्फ बिट्टू की घर के कुएं में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि अभिषेक शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने घर के कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार, अभिषेक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



