कोरबा। शहर के बुधवारी क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत युवक को पहले नशे की हालत में देखा गया था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



