कोरबा जिले के सर्वमंगला–रताखार मार्ग स्थित रताखार बायपास में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय हरिहर दास की मौत हो गई। हरिहर दास बिरदा थाना कुसमुंडा क्षेत्र के निवासी थे और बुधवारी स्थित CSEB प्लांट के श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्षेत्र में एक ठेका कंपनी के माध्यम से मजदूरी का कार्य करते थे।जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे हरिहर दास को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर उसके हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक की तलाश जारी है।हरिहर दास अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, एक बेटा, माता और तीन भाइयों को छोड़ गए हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



