कोरबा पुलिस ने मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।दरअसल, 21 दिसंबर को ददरखुर्द क्षेत्र में प्रार्थी दीपक ठाकुर के साथ मारपीट कर करीब 20 से 22 ग्राम सोने की चेन, 70 हजार रुपये नकद सहित लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश जारी रखी। पहले एक आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से फरार थे।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू और सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



