Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में ‘शबरी वाचनालय’ का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले— जनजातीय विरासत और बालिका शिक्षा को मिलेगा नया मंच

    2026-07-22

    रामपुर सिविल लाइन के शंकर नगर में खुलेआम गांजा और महुआ शराब बिक्री का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

    2026-07-22

    23 जुलाई को होगा कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    2026-07-21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»रायपुर में ‘शबरी वाचनालय’ का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले— जनजातीय विरासत और बालिका शिक्षा को मिलेगा नया मंच
    Blog

    रायपुर में ‘शबरी वाचनालय’ का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले— जनजातीय विरासत और बालिका शिक्षा को मिलेगा नया मंच

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-07-22
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित “शबरी वाचनालय” का उद्घाटन शबरी कन्या आश्रम परिसर, रोहिणीपुरम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बालिकाओं की शिक्षा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उमेश कच्छप ने की, जबकि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री अतुल जोग मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वाचनालय उद्घाटन से हुई। छात्राओं ने स्वागत नृत्य तथा “राष्ट्र विजयी हो हमारा” गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य वक्ता अतुल जोग ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना वर्ष 1952 में जशपुर से हुई थी और आज इसकी शिक्षा व समाज सेवा की पहल से अनेक छात्राएँ डॉक्टर, प्रोफेसर, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, सेना एवं महिला कमांडो के रूप में देश की सेवा कर रही हैं।राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय इतिहास, भाषा और लोक परंपराओं का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से PVTG (अत्यंत पिछड़ी जनजातियों) के संरक्षण, उनकी संस्कृति के संवर्धन तथा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं, विशेषकर रानी दुर्गावती, के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से समाजहित में कम-से-कम एक रचनात्मक कार्य करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष उमेश कच्छप ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    रामपुर सिविल लाइन के शंकर नगर में खुलेआम गांजा और महुआ शराब बिक्री का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

    2026-07-22

    23 जुलाई को होगा कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    2026-07-21

    कुसमुंडा में भीषण ट्रैफिक जाम से स्कूली बच्चों की परीक्षा प्रभावित, “मुझे स्कूल जाना है” लिखकर बच्चों ने लगाई गुहार

    2026-07-21

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03831

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03303

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03203

    दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

    2026-07-16190
    Don't Miss
    Blog

    रायपुर में ‘शबरी वाचनालय’ का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले— जनजातीय विरासत और बालिका शिक्षा को मिलेगा नया मंच

    By जितेंद्र हथेल2026-07-221

    रायपुर। वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित “शबरी वाचनालय” का उद्घाटन शबरी कन्या आश्रम परिसर,…

    रामपुर सिविल लाइन के शंकर नगर में खुलेआम गांजा और महुआ शराब बिक्री का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

    2026-07-22

    23 जुलाई को होगा कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    2026-07-21

    कुसमुंडा में भीषण ट्रैफिक जाम से स्कूली बच्चों की परीक्षा प्रभावित, “मुझे स्कूल जाना है” लिखकर बच्चों ने लगाई गुहार

    2026-07-21
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.