कोरबा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर इस्लामिक जमात कोरबा के तत्वावधान में 19 अगस्त, बुधवार को शहर में भव्य कार एवं बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार जुलूस शाम 4 बजे सीतामढ़ी गौ माता चौक से प्रारंभ होगा। जुलूस के दौरान कर्नाटक से कारी शाहिद हुसैन नूरी, गुजरात से सुहैल कादरी फातमी तथा कर्नाटक से गाजी रजा खान की विशेष तशरीफआवरी होगी। इस दौरान वे अपनी सुरीली आवाज में नात-ए-पाक एवं मनकबत पेश करेंगे।इस्लामिक जमात कोरबा ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने सभी से निर्धारित समय पर सीतामढ़ी गौ माता चौक पहुंचने का आग्रह किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




