कोरबा में शराब के नशे में एक युवक ने हाथ में बड़ी तलवार लेकर जमकर हंगामा किया। सड़क पर तलवार लहराते हुए युवक आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देता रहा। युवक की इस हरकत से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराने काशी नगर का है। यहां 25 वर्षीय लोकेश चंद्रा शराब के नशे में घर से बड़ी तलवार लेकर सड़क पर निकल आया और राहगीरों को तलवार दिखाकर धमकाने लगा।युवक के हाथ में तलवार देखकर कई लोग डरकर अपने घरों में छिप गए। वहीं, कुछ लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और जवानों से भी उलझने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी लोकेश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बड़ी धारदार तलवार भी बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति सामान्य है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




