कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम सतरेग में आयोजित जिया रानी गम्मत पार्टी के दौरान देर रात करीब 2 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक अज्ञात युवक ने राजेश कंवर के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद लेमरू थाना पुलिस के कर्मचारियों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में थे। फिलहाल चाकू से हमला करने वाले आरोपी की पहचान और विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस घटना को लेकर क्या खुलासा होता है और आरोपी कब तक पकड़ में आता है।
बुलंद आवाज न्यूज़ कोरबा।





