Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»छत्तीसगढ़»कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा Lok Sabha चुनाव कार्यशाला बैठक संपन्न
    छत्तीसगढ़

    कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा Lok Sabha चुनाव कार्यशाला बैठक संपन्न

    Jitendra HaththelBy Jitendra Haththel2024-02-04
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    BJP Lok Sabha election workshop meeting concluded at Kushabhau Thackeray campus

    रायपुर/छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, चुनाव प्रबंधक कमेटी सह प्रभारी संयोजक, सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष की लोकसभा चुनाव कार्यशाला बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई।

    कार्यशाला को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दिया आवश्यक मार्गदर्शन

    राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी को जो जिम्मेदारी दी गई है उन जिम्मेदारियां को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाकर पूरा करना है। हर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को विधानसभा चुनाव की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी करनी है। संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसका सार्थक प्रतिफल हमें मिला है और यही परिश्रम हमें आगे भी जारी रखनी है। हमें समन्वय बनाकर काम करना है अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है इसके साथ ही संगठन के द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है उन दायित्वों को सभी को पूरा करना है। उन्होंने कार्यशाला में आए सभी लोगों अभी तक किए कार्यों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक लोकसभा प्रभारी से विधानसभा वार विगत वर्षों के हार जीत की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की ।
    उन्होंने निर्देश दिया कि क्लस्टर प्रभारी लोकसभा स्तर तक और लोकसभा प्रभारी विधानसभा स्तर तक जाकर और लोकसभा संयोजक मंडल स्तर तक जाकर कमजोर क्षेत्र चिह्नित कर वहां बूथों का सशक्तिकरण करने की ओर ज्यादा ध्यान देना है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता अनुसार कार्य विभाजन करना है जिससे वे सभी धार्मिक, सामाजिक, स्व सहायता समूह, तक पहुंचे बूथों में लाभार्थी सम्मेलन करवाये वह बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व में आदेश किया है कि हमें 10% अधिक वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना है । उन्हीने कहा सभी का काम टीम वर्क के साथ होगा तभी क्लस्टर के क्रियान्वयन की सार्थकता है।

    जनता के आशीर्वाद से लोकसभा की सभी 11 सीट जीतना है – विष्णुदेव साय

    बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज पार्टी ने जो आप सभी को दायित्व दिए हैं उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतकर मोदी जी को देना है ताकि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़़े हैं। मोदी जी पर जनता का विश्वास बढ़ा है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तक जाना है।

    • Read Also:CG : राशन कार्ड नवीनीकरण Mobile App से ऐसे करें आवेदन,पढ़े पूरी खबर
    • Read Also:लोकसभा चुनाव में BJP पूरी ताकत झोंकने की तैयारी
    • Read Also:CG : बिलासपुर-उसलापुर रेल मार्ग पर बना Flyover,ट्रेनों की क्रॉसिंग की बड़ी समस्या से मिलेगा निजात

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पहली ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रोक रखी थी उन्हें बनाने की घोषणा कर दी गई है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्षों के धान का बकाया बोनस का वितरण किसानों को कर दिया गया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपए सालाना देने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है इसके साथ ही साथ मोदी की गारंटी में जो भी अन्य योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करेंगे।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक में प्रस्तावना रखी। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्य योजनाएं मिलेंगी उसका पालन प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगें। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ तक ऐसा समायोजन स्थापित करना है की बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी संवाद पारदर्शी बने रहे। क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य यही पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमे जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाना है जैसे नवमतदाता सम्मेलन, गांव चलो अभियान, मीडिया, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना।

    कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है – किरण सिंह देव

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमें भाजपा की रीति नीति से प्रभावित लोगों के लिए भाजपा ज्वाइनिंग का अभियान चलाना हैं। महिला समूहों और गैर राजनीतिक संस्थाओं का भी एक अभियान चलाना है। गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है उसे आगामी 7 फरवरी से जिला से लेकर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर करना है। उन्होंने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है उसी तरह जनता से आशीर्वाद मांग कर छत्तीसगढ़ की ग्यारह की 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को जीतकर देना है।

    बैठक का संचलान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, अजय चंद्राकर, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत ,अमर अग्रवाल शिवरतन शर्मा से सभी क्लस्टर प्रभारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Jitendra Haththel
    • Website

    Related Posts

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24403

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28243
    Don't Miss
    Blog

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    By जितेंद्र हथेल2026-07-3115

    रजगामार। क्षेत्र में संचालित कुछ निजी क्लीनिकों में मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर सवाल…

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29

    महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने दी कड़ी चेतावनी

    2026-07-29
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.