कोरबा जिले में कबाड़ कारोबार बंद होने के बाद अब अवैध नशे का कारोबार तेजी से फैलने लगा है। आरोप है कि कुछ कथित पत्रकार खुद को मीडिया प्रतिनिधि बताकर इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहे हैं और खबर न चलाने के नाम पर लोगों को धमका रहे हैं।
हमारी टीम जब मामले की पड़ताल करने मौके पर पहुंची, तो कथित तौर पर गांजा सप्लाई से जुड़ी बस और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसी दौरान हमारी टीम को धमकी भरे फोन भी आए, जिसकी रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। आरोप है कि अवैध कारोबार से जुड़े लोग मीडिया का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
मामले को लेकर जल्द ही उस कथित पत्रकार के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जायेगी।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा है? और क्या पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करेगा या नहीं यह आने वाला वक्त बताएगा।














