Author: जितेंद्र हथेल

धमतरी : ओडिशा पुलिस ने नबरंगपुर से एक महिला नक्सली को पकड़कर धमतरी पुलिस को सौंप दिया है. 12 अप्रैल को एकवारी के जंगल हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के पैर में गोली लगी थी, जिसका वह अस्पताल में इलाज करा रही थी. ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ कुंदई की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च आभियान पर निकली थी, उसी दौरान पुलिस पार्टी को एकावारी में एक घायल महिला नक्सली मिली. महिला नक्सली की पहचान मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधु (25 वर्ष) के तौर पर की गई है. ओडिशा पुलिस…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित करबला रोड में एक तेज रफ्तार कार पलट गई. इस हादसे में कार एक दुकान की रेलिंग से टकरा कर रूकी. दुर्घटना के बाद कार सवार 2 नाबलिग तो मौके से भाग गए. लेकिन एक नाबालिग कार में ही फंस गया. लोगों ने कार सीधी कर उसे बाहर निकाला. पुराना बस स्टैंड स्थित करबला रोड में रोज की तरह शनिवार की दोपहर लोगों का आवागमन जारी था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क से गुजर रही थी. कुछ ही दूर में अनियंत्रित कार सड़क पर पलट गई. घसीटाते हुए कार एक…

Read More

कोरबा : बांगो बांध से अचानक पानी छोड़े जाने से डुबान के कोड़ा नदी में पिकनिक मनाने आया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस युवक की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी 26 वर्षीय विपिन दुबे अपनी छोटी बहन समेत पांच लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोड़ा नदी पहुंचे हुए थे. इस दौरान बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से विपिन दुबे और उनके दोस्त बहने लगे. दोस्त को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन विपिन पानी के तेज बह…

Read More

रायपुर : शराब घोटाला केस में नई ECIR दर्ज होने के बाद अब ED की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 बड़े शराब कारोबारियों और डिस्टलर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ECIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के…

Read More

जगदलपुर : लोकसभा चुनाव में सुरक्षा देकर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस डिलमिली के क़रीब दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसमें सवार 10 जवान घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले ज़ाया गया है।

Read More

कोरबा : जिले के दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर दर्री एनटीपीसी मार्ग पर दो ट्रेलर वाहन की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रेलर वाहन का परिचालक केबिन में ही फंस गया। राहगीरों ने मदद के लिए डायल 112 को कॉल किया। जिसपर दर्री थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 मौके पर पहुंची। आरक्षक ओम प्रकाश और चालक कपिंद्र टंडन ने बड़ी मशकक्त के बाद केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पंहुचाया। हादसे में ट्रेलर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे डायल 112 से सही समय अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच पाई।

Read More

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित नारंगी मुक्तिधाम में शनिवार सुबह एक अधजली लाश मिली है। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नारंगी मुक्तिधाम के कई जगहों पर मृतक के पैर बांध कर घसीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। व्यक्ति की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित शौचालय में खून के छीटें और लोहे के रोड भी पड़े…

Read More

कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि जिसका न आगे का पता न पीछे का पता, न खुद का कुछ अता-पता है, वो अपना पता बतायें। मैं तो छत्तीसगढ़ और कोरबा की बेटी व बहू हूं और 1998 से जनता की सेवा करते आ रही हूं।सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान और जगह-जगह ली जा रही छोटी-छोटी सभाओं में कांग्रेस के न्यायपत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र में कांग्रेस की सरकार चुने जाने का कारण प्रमुखता से रखा है। सांसद ने कहा कि…

Read More

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मारवाही विधानसभा के ग्राम सेखवा, पथरी, अड़भार, रुमगा, अमेराटिकरा, भरीडोड, बरगवा, कुम्हारी, मरवाही, परासी, चंगेरी में आयोजित नुक्कड़ सभा को कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने सबोधित कर आमजनों से आशीर्वाद लिया. जिसके बाद सभा में उपस्थित जन मानस को संबोधित करते सरोज पांडेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव मैदान में हूं. चुनाव में जीत के लिए आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद मांगने आई हूं. केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए लगातार काम करके विभिन्न योजनाओं से सीधा लाभ दिया है, किसानों को दो…

Read More

बढ़ते हुए अपराध एवं अपराधियों की पहचान कर आपराधिक गतिविधियों में कमी लाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में NAFIS(नेशनल ऑटोमेटिक फिंगरप्रिंट आईडेंटिफिकेशन सिस्टम) संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l जिसमें श्री कमलेश्वर चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़, श्री अविनाश मिश्रा मुख्यालय डीएसपी सारंगढ़ की उपस्थिति में समस्त थानों एवं चौकियों से आए प्रधान आरक्षक, आरक्षकों को गिरफ्तार आरोपियों के फिंगरप्रिंट लेने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया l वर्तमान में जिला स्तर पर नफीस वर्क स्टेशन की शुरुवात की गई है जिसमें अपराधियों के फिंगरप्रिंट का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है lपुलिस अपराधियों…

Read More