Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 अप्रैल 2024/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी स्वीप कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा बैठक लिया। कलेक्टर ने अब तक हो चुके मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्णक जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि स्वीप गतिविधियां कितनी प्रभावी हैं, लोगों तक उसका क्या प्रभाव पड़ा है। इस पर भी ध्यान देना होगा। हमारा अंतिम लक्ष्य मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। कलेक्टर को सभी अधिकारियों ने अभी तक हुए विभागीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कलेक्टर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु बीएलओ के माध्यम से समन्वय…
अपने 44 साल की राजनीति में बेदाग छवि व छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग छत्तीसगढ़ी के हाना-व्यंजना- मुहावरों को नहीं समझते उन पर जवाब देना उचित नही है। डॉ. महंत ने कहा कि दुर्ग व दिल्ली से आई भाजपा प्रत्याशी अभी संसद तक नही पहुँच पाई हैं और झूठ ऊपर झूठ बोले जा रही हैं। डॉ. महंत ने कहा कि कोरबा संसदीय क्षेत्र से महंत परिवार का आत्मीय नाता है जो 3 दशक से भी ज्यादा समय से बना हुआ है और हमेशा बना…
कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनबेरी, बाता, सरईसिंगार, भिलाईबाजार आदि ग्राम पंचायतों व ग्रामों का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया। ज्योत्सना महंत ने इस दौरान कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना है जो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के लिए न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मजदूरों को दोगुनी मजदूरी देने के साथ उनका बीमा भी किया जाएगा ताकि परिवार को भी राहत मिल सके। सांसद ने कहा कि देश भर में कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपए तक का ईलाज नि:शुल्क कराने की…
कोरबा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। कांग्रेस की सरकार के समय गरीबों को अनाज…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर नोडल अधिकारी श्री रूपेन्द्र साहू एवं जिला समन्वयक रोशन सचदेव के द्वारा जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के मानक दर (एसओपी) अनुसार संस्थान में पाई गई कमियों को पूरा करने हेतु अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया गया है। जांच टीम ने अस्पताल से जुड़े सभी कक्ष, मरीज को दिए जा रहे इलाज आदि के संबंध में निरीक्षण किया।
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश व खनि अधिकारी श्री हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा भटगांव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई। टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में जांच के दौरान ग्राम पंचायत बोंदा के आश्रित ग्राम जोतपुर में उत्खनन करते पाये जाने पर मौके पर ही 03 जेसीबी, 01 पोकलेन मशीन सहित 02 ट्रैक्टर वाहन जप्त कर आगामी कार्यवाही तक के लिए सरपंच ग्राम पंचायत कटंगपाली के सुपुर्दगी में…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/जांजगीर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ श्री वासु जैन सहित जिले के व्यय अनुवीक्षण अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में सभी टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार को विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही साथ जांजगीर लोकसभा के परिधि में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ के साथ-साथ बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र भी आता है। बैठक के बाद श्री पवन कुमार ने सी-विजिल, एमसीएमसी टीम…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) रायगढ़ के द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2024 के माह-जुलाई में आयोजित की जाएगी। समस्त संबंधित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आवेदनकर्ता का योग्यता आठवी उत्तीर्ण और किसी भी नियोक्ता जिसके पास फैक्ट्री लाइसेंस हो, उनके अधीन दो वर्ष का कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता इस परीक्षा हेतु कार्यालयीन अवधि में से निर्धारित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि.सु.) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छ.ग. शासन रायगढ़…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/देश सेवा के इच्छुक युवाओं ने सेना भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया है, उन उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम,सीईई) की तारीखें सेना द्वारा घोषित कर जारी किया है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE) 22, 23, 24, 25, 29, 30 अप्रैल, 02, और 03 मई 2024 को निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/ प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों की प्रक्रिया प्रारंभ है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल विगत 10 अप्रैल से प्रारंभ है। एडमिशन हेतु आवेदन तिथि की अंतिम तिथि 05 मई 2024 निर्धारित है।अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 05 मई से 10 मई 2024 तक किया जाएगा। एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2024 तक किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु कई निर्देशों का…
