Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 5000 मुर्गियों,12000 चूजों और 17000 अंडों को नष्ट कर दिया गया।इसके बाद पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। एक किलोमीटर के क्षेत्र को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया। जहाँ मुर्गी और अंडे की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। टीम डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर रही है और चिकन सेंटर को बंद करवाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की…
बालको नगर के वार्ड क्रमांक 38 रिसदा और वार्ड क्रमांक 39 में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर मतदाताओं से लिया आशीर्वाद कोरबा। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शनिवार को बालको नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 रिसदा और वार्ड क्रमांक 39 दैहान पारा के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा की कांग्रेस की सरकार में पीएम आवास योजना को रोक दी गई थी, लेकिन अब विष्णुदेव सरकार में योजना का क्रियान्वयन फिर तेजी से प्रारंभ हो गया है। आवास प्लस योजना के तहत…
कोरबा। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शनिवार को बालको नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 रिसदा और वार्ड क्रमांक 39 दैहान पारा के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा की कांग्रेस की सरकार में पीएम आवास योजना को रोक दी गई थी, लेकिन अब विष्णुदेव सरकार में योजना का क्रियान्वयन फिर तेजी से प्रारंभ हो गया है। आवास प्लस योजना के तहत सभी वार्डो में फिर से सर्वे कराए जा रहे हैं, पीएम आवास से वंचित लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। हर…
कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो, जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा टीपी नगर में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। मंत्री श्री देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को वार्ड, बूथ के हर घऱ जाकर सिर्फ एक साल में भाजपा सरकार की योजनाओं और कांग्रेस…
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कहां की छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा ऐसा कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किया है की जिन व्यक्तियों का लोन है या जिन व्यक्तियों के नाम पर वसूली का प्रकरण है उनके परिवार के किसी भी सदस्य को अदेय प्रमाण पत्र जारी न किया जावे और निर्देशिका में यह भी नहीं दिया गया है कि अदेय प्रमाण पत्र के बगैर कोई भी व्यक्ति चुनाव में नामांकन दाखिल नहीं कर सकता उसके बावजूद कोरबा जिला में कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी के मौखिक आदेश पर व्हाट्सएप के…
कोरबा जिला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की नजर गिद्द की तरह है और खुलेआम नियम के विपरीत अतिक्रमण और निर्माण का कार्य किया जा रहा है इसी तरह का मामला कोरबा के रिसदी में स्थित स्वेता नर्सिंग होम का सामने आया है जहां अस्पताल के संचालक ने पहले तो शासकीय भूमि पर कब्जा किया उसके बाद उसमें निर्माण करते हुए पार्किंग और बाउंड्री वॉल बना लिया जिसके शिकायत कोरबा कलेक्टर के समक्ष किया गया शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए लगभग 8 महीने के जांच के बाद एसडीएम ने…
नई दिल्ली में आयोजित है 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता**राज्य के विभिन्न जिलों के 14 किकबाकसर और 3 आफिशियल टीम में शामिल सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दावपेंच*वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में नई दिल्ली में के डी जाधव इनडोर स्टेडियम में दिनांक 1 से 5 फरवरी 2025 तक वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में देश विदेश से लगभग 600 से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा , कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि…
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार में तीन लोगों की नृशंस हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।हरीश कंवर, पत्नी सुमित्रा कंवर और बेटी आशी कंवर की तीन साल पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड से प्रदेश में सनसनी फैल गई थी. अब इस मामले में तीन साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपियों में मृतक के बड़े भाई का साला और एक महिला सहित कुल पांच लोग शामिल थे।
अमरैय्या पारा वार्ड से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बबली श्रीवास्तव को वार्डवासियों ने निर्दलीय प्रत्याशी बना कर उतार मैदान मेंनगरी निकाय चुनाव को लेकर मतदान और परिणाम को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने जीत को सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी एक करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। कोरबा नगर पालिका निगम चुनाव में पार्षदों के टिकट वितरण को लेकर असंतोष जैसी स्थिति अधिकांश वार्डो में बनी हुई हैl वार्ड क्रमांक 14 अमरैय्या पारा में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता बबली श्रीवास्तव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है।स्थानीय लोगों का भी…
कोरबा। भाजपा की कोरबा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 1 और वार्ड क्रमांक 17 के भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। वार्ड क्रमांक एक से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी युगल कैवर्त के चुनावी कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा की भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में आप सभी की कड़ी मेहनत की थी, आज आप सभी में वही उत्साह देखकर मैं पूर्ण तरीके से आश्वास्त हु की निगम चुनाव में…
