Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : चारपारा कोहडिय़ा में मारपीट और तोडफ़ोड़ से संबंधित घटना को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों पर अपराध दर्ज किया। रात्रि को यह घटना हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि सचिन धंधे चारपारा कोहडिय़ा में निवासरत है। उसके साथ मामा के लडक़ों ने मारपीट की घटना को न केवल अंजाम दिया बल्कि उसके घर की छत को भी तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। सचिन ने जो कुछ जानकारी पुलिस को दी है उसमें कहा गया कि उस पर दूसरे पक्ष ने एक युवती को भगा…
रायपुर : राजधानी रायपुर में अब प्रभु श्री राम के नाम पर फार्म हाउस शुरू कर वहां अनैतिक काम हो रहा है. फार्म हाउस में देर रात हुक्का पार्टी हो रही है. ऐसी ही एक पार्टी में रायपुर पुलिस ने रेड मारी है. जहां करीब 40-50 लोगों के पहुंचने की सूचना पुलिस के पास पहुंची थी. इस मामले में पुलिस ने पार्टी ऑर्गनाइज करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और पार्टी के पीछे किन-किन लोगों का हाथ है इसकी जांच कर रहे है. वहीं पुलिस इस मामले में दिल्ली से आए आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है.…
बिलासपुर : जिले में एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बुजुर्ग किसान मंगलवार की शाम अपनी खेत की फसल देखने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए रात में खेत पहुंचे, तब उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। जमीन विवाद के चलते किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर संदेही बेटे की तलाश कर रही है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम सेलर निवासी कुशल प्रसाद साहू (65) पिता भगतराम साहू खेती किसानी…
कोरबा : कटघोरा में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते अमित शाह ने कहा कि सभी उन्हें फोन करते हैं, अपने क्षेर्त्र में प्रचार के लिए बुलाते हैं। लेकिन उन्होंने कहा था कि बहन सरोज के लिए वह खुद ही प्रचार करने आएंगे। अमितब शाह ने कहा छग राम का ननिहाल है, मैं ननिहाल आया हूं। अमित शाह ने जनता से पूछा राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं? कांग्रेस ने 70 साल तक लटका के रखा था। हमने केस भी जीता, भूमिपूजन भी कराया, मंदिर भी बनाया 500 साल बाद राम भी आए सूर्य तिलक भी…
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के नमनाकला में शनि मंदिर के पास एक नाबालिग संदिग्ध रूप से मिली। उसने अपने अपहरण की सनसनीखेज कहानी बयां कर पुलिस को सकते में डाल दिया। उसने कहा कि, उसे नशीला इंजेक्शन देकर पिकअप से अपहरण किया गया था। पिकअप में अन्य तीन बड़ी लड़कियां भी थी। उसने कूदकर जान बचाई है। अब अपहरण की कहानी झूठी निकली। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 9,30 बजे की है। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और 13 वर्षीय को थाने ले गई। वो अपना नाम, पता और पिता का नाम भी नहीं बता रही…
कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने कोरबा में राजनीति की शुरूआत धोखेबाजी व झूठ से प्रारंभ की है। कोरबा की जनता से झूठ बोलकर हितैषी बताने का प्रयास किया जा रहा है। उनके झूठ बोलने का प्रमाण दस्तावेजों में सामने आया है। दस्तावेजी सबूतों के साथ पीसीसी के प्रवक्ता व वार रूम के सह संयोजक घनश्याम राजू तिवारी व आईटी सेल के पूर्व चेयरमैन समीर शुक्ला ने कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सत्तारूढ़ दल व कोरबा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय द्वारा गुमराह…
कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मानिकपुर, कुआंभट्टा, बुधवारी, पथर्रीपारा में जनसंपर्क किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम पर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महतारी वंदन में मात्र 1 हजार रुपए देकर वाहवाही लूट रही है जबकि हकीकत तो यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ा। बैंकों और लोकसेवा केन्द्रों में में केवाईसी और आधार को बैंक खाता से लिंक कराने के लिए लंबी कतारें लगी। 2 महिने की राशि का नुकसान के बाद जब पैसे मिले तो अधिकांश को…
भिलाई : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जोशी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार जारी किया है। जोशी के ऊपर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के फेवर में काम करने का आरोप है। दरअसल जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी से शिकायत की गई थी। जिला सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ सुरेंद्र जोशी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने…
कांकेर : मंगलवार यानि कल दोपहर डीआरजी और एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जवानों ने कांकेर-नारायपुर सीमा में अबूझमाड़ इलाके के टेकमेटा में नक्सलियों की घेराबंदी कर 10 नक्सलियों को ढेर का दिया। लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक़ जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक जंगली भालू ने एसटीएफ के एक जवान पर एकाएक हमला कर दिया। इस हमले में जवान गंभीर तौर पर घायल हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि जवान को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करते हुए हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया हैं। यहाँ जिला…
बिलासपुर : बिलासपुर में जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक युवक को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर तस्कर फोर्स के यूनिफार्म पहनकर बैठा था, जिसे देखकर जीआरपी ने पूछताछ की, तब वह खुद को मुंबई के स्पेशल टॉस्क फोर् का जवान बताने लगा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा बरामद हुआ। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी के जवान स्टेशन व ट्रेनों में लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान सुरक्षा बल…
