Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : पुलिस ने आलू से भरे पिकअप के अंदर छिपाकर रखे गए 50 लाख रूपए कैश जब्त किए है. जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा रात्रि में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 जिसमे ढेंकानाल ओडिसा निवासी ड्राइवर प्रताप प्रधान था, को रुकवाया गया तो उसके अंदर कार्टून में छिपा कर रखा लगभग 50 लाख रुपए मिला. पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने से 102 सीआरपीसी के तहत जप्त किया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया है. पुलिस द्वारा जांच जारी…
रायगढ़ : घरघोड़ा बायपास मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के गांवों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। खबर फैलते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार लाश का चेहरा वाला हिस्सा घास से ढका था। मृतका की उम्र 17 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। उसने हरे रंग का टॉप और काले रंग की लेगिंग पहनी थी। पैरों…
नारायणपुर : नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के अनुसार, डीआरजी व एसटीएफ की पार्टियाँ अबूझमाड़ के जंगल में कई जगहों पर नक्सलियों की घेराबंदी कर चुकी है. नक्सलियों और फोर्स के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो रहा है. अब तक फोर्स के जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही वास्तविक संख्या का पता चल पाएगा.
कोरबा : कोरबा जिले के पाली स्थित देशी शराब भट्ठी की लूट की घटना को पाली पुलिस ने सुलझा लिया है। तीनों आरोपी थाना कटघोरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी शेरू अंसारी उर्फ बॉबी अंसारी पिता स्व. आजाद अंसारी उम्र 19 साल साकिन बायपास सुर्तरा, अब्दुल असलम पिता अब्दुल असीम उम्र 27 साल साकिन पूंछापारा कटघोरा, विजय तिवारी पिता राकेष तिवारी उम्र 20 साल साकिन पूंछापारा कटघोरा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। इस मामले में शराब दुकान के सुपरवाइजर विवेक कुमार डिक्सेना की रिपोर्ट पर पाली थाना में 3 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 34, 397,…
रायपुर : महादेव सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द पूरक परिवाद पेश करने वाली है। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता और उनके परिजनों को आरोपी बनाने की तैयारी है। दावा किया जा रहा है कि उनके खिलाफ पड़ताल में ईडी को पर्याप्त सबूत और गवाह मिल गए हैं। इसलिए उनका नाम परिवाद में शामिल करने की तैयारी है। इसके अलावा इसमें पिछली सरकार के कुछ प्रभावशाली लोगों को भी आरोपी बनाया जा रहा है। महादेव सट्टा में ईडी कुछ अधिकारियों और कारोबारियों पर छापे भी मार सकती है। ईडी को पड़ताल के दौरान नया तथ्य मिला है। अब तक…
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। भाजपा 10 साल से विकास के नाम पर झूठ बोलती आ रही है। 10 साल से वो सिर्फ विकास कह रहे हंै लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। भाजपा की योजना और घोषणाएं सिर्फ जुमलेबाजी है और यह झूठ जनता जान चुकी है। कांग्रेस न तो जुमलेबाजी करती है और न ही झूठे वादों का ढोंग, हम पक्की गारंटी देते हैं।कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन जनसंपर्क किया। ग्रामवासियों द्वारा सांसद का उत्साहपूर्वक…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2024/आगामी 7 मई को योग्य उम्मीदवार को मतदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आम नागरिकों द्वारा सहयोग देने तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सोमवार की संध्या को स्वीप मशाल रैली का शुभारंभ किया। यह रैली सारंगढ़ के मुख्य मार्ग में कलेक्टोरेट से जवाहिर भवन तक लगभग एक किलोमीटर तक आजू बाजू लोगों के भीड़ के मध्य में मतदाता जागरूकता करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़, सब्बो जाबो वोट देहे बर का नारा लगाते हुए निकली। इस कार्यक्रम में एआरओ डॉ…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2024/माननीय जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविन्द कुमार सिन्हा ने कुमारी राधिका सैनी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्रीमती पारूल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट सारंगढ़-बिलाईगढ़, अंकिता मुदलियार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के साथ उप जेल सारंगढ़ का भ्रमण किया। माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियो से मिलकर उनके मामलों के संबंध में पूछताछ की गई तथा विधिक साक्षरता शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं नालसा द्वारा समय-समय पर पात्र बंदियों की रिहाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी…
बिलासपुर : अप और डाउन दिशा की ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही है। हावड़ा-मुम्बई रेल्वे मार्ग के अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें विलंब से चल रही है। सोमवार को अमृतसर-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, बिकानेर-बिलासपुर, इंटरसिटी, रायगढ़-नई दिल्ली-गोंडवाना एक्सप्रेस देरी से राजनांदगांव पहुंची। स्थानीय रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमृतसर से बिलासपुर चलने वाली डाउन दिशा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह अप दिशा की गोंडवाना एक्सप्रेस तय समय से एक घंटे लेट से पहुंची। ट्रेनों के लेट-लतीफी के चलते…
महासमुंद : महासमुंद हाउसिंग बोर्ड ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में मधुमक्खियों के हमले से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये हैं। मधुमक्खियों ने 7 से 10 वर्ष के बच्चों तथा अनेक महिला पुरूषों को घायल कर दिया। मधुमक्खी के दंश से बच्चों को बुखार चढ़ गया। जिन्हें शासकीय तथा निजी अस्पतालों में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ईडब्ल्यूस ब्लॉक क्रमांक 10 तथा 12 में मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना रखा है। दो दिन पूर्व ही किसी अज्ञात तत्वों ने ब्लॉक नंबर 10 के छत्ते को गिरा दिया। फलस्वरूप मधुमक्खियां…
