Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा उम्मीदवार सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा दिए गए बयान को प्रत्येक महिला के लिए निंदनीय कहा है।ज्योत्सना महंत ने कहा है कि मेरे निर्णय स्वयं के रहते हैं, इसमें महंत जी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। हालांकि वे क्षेत्र के अनुभवी और बड़े जनप्रतिनिधि हैं, उनका मार्गदर्शन लेकर ही काम करती हूं और अपने पति से पूछ कर काम कर रही हूं तो इसमें टिप्पणी वाली कोई बात कैसे हुई। मैं तो अपने पति के कहने पर चल रही हूं लेकिन सरोज पाण्डेय बताएं कि वे किसके कहने…
कोरबा : जिले के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में मौजूद 7 हाथियों के दल ने भी धरमजयगढ़ का रूख कर लिया है। 22 हाथियों का दल पहले ही लौट चुका है। 7 हाथियों के अन्यत्र जाने से कुदमुरा रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। जबकि कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में अभी भी बड़ी संख्या में हाथी जमे हुए हैं। यहां 39 की संख्या में सक्रिय हाथियों में से 13 का दल कापानवापारा तथा 12 हाथी लालपुर बीट में हैं। जबकि 24 हाथी केंदई व एतमानगर की सीमा पर पहुंच गए हैं। हाथियों के इस…
रायपुर : उरला-सिलतरा-तिल्दा क्षेत्र में स्थित उद्योगों में आए दिन हादसे हो रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत एक श्रमिक की किलन से गिरने से मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ क्रांति सेना के लोग मृतक के शव को रखकर धरना दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, तिल्दा के टंडवा स्थित बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत चिंतामणि यदु की किलन में गिरने से मौत हो गई. परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से आक्रोशित ग्रामीण युवक के शव के साथ धरना दे रहे हैं. ग्रामीणों से साथ धरने…
बिलासपुर : कोनी क्षेत्र के अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड तहसीलदार से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है. मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कोनी के अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय शंकर पाटले रिटायर्ड तहसीलदार हैं. उन्होंने पुलिस को शिकायत की है कि बीते 8 मार्च की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर देर रात वीडियो कॉल आया. कॉल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था.…
रायगढ़ : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर सट्टा-पट्टी लिखने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी 13.46 लाख रुपये समेत 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, और 15 मोबाइल जब्त किए हैं. मामले में गिरफ्तार आरोपियों के डिटेल खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई के साइबर सेल, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल पुलिस की सहयोग से किया गया है. रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टा लिखने…
बस्तर : जिले में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से नगरनार गया हुआ था । वहीं तेज गर्मी से राहत पाने के लिए वह दोपहर में नहाने के लिए तालाब में उतर गया था। जहां गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। अब SDRF की टीम ने युवक का शव निकाल लिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम बलराम बघेल (35) है, जो जगदलपुर के रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड का निवासी था। यह किसी काम के…
भिलाई : पावर हाउस के नंदिनी रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में भीषण आग लग गई। दोपहर समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। सूर्या मोटर्स नाम की दुकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैलने लगी। मौके पर पहुंचे शोरूम संचालक ने शटर तो उठाया लेकिन दुकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ों से आग बुझाई जा रही है। फिलहाल मौके पर छावनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। आग कैसे…
राजनांदगांव : डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम जामसरार के एक फार्म हाउस में रविवार सुबह बोर में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डोंगरगांव पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना की असल वजह का पता लगाने फारेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव के रहने वाले संतोष वैष्णव का जामसरार में फार्म हाउस है। सब्जी-तरकारी की खेती फार्म हाउस में होती है। रोज की तरह आज सुबह फार्म हाउस का कर्मचारी नरेश कुमार ओड़ी ने बोरवेल के ड्रिप…
चिरमिरी/कोरबा : कोरबा लोकसभा में आचार संहिता का उल्लंघन पर पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भाजपा प्रत्याशी को कथा की आड़ में राजनीतिक प्रचार-प्रसार के मामले में नोटिस जारी किया गया है छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरमिरी में श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री राम कथा का आयोजन 26 अप्रैल 2024 को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, गोदरीपारा चिरमिरी में आयोजित किये जाने हेतु सर्शत अनुमति दी गई थी। इसके पूर्व अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी एम.सी.बी. (छग) द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, कोरबा लोकसभा क्रमांक-4 से शिकायत कर अवगत कराया गया था कि…
कोरबा : आंधी-तूफान की वजह से हसदेव नदी में नाव पलटने से सवार एक युवक की डुबने से मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक किसी तरह से तैरकर तट पर पहुंचने में कामयाब रहा. बालको थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, घटना बालको थाना अंतर्गत बांगो के डुबान इलाके डांगाघाट की है, जहां 32 वर्षीय कृपाल राम गांडा अपने दोस्त के साथ नाव में मछली लेकर हसदेव नदी पार कर रहा था. इस दौरान बीच में आंधी-तूफान की वजह से नाव पलट गई. दोनों दोस्त तैरकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे. रास्ते में कृपाल…
