Author: जितेंद्र हथेल

जगदलपुर : मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अभिनव पहल की गई है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उंगली पर नीली स्याही दिखाने पर विभिन्न उत्पादों पर छूट देने का फैसला लिया है। इसके लिए विभिन्न संस्थानों के संचालकों ने भी सहमति जताई है। वर्तमान में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दल भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस दिशा में पहल की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…

Read More

रायपुर : शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की गिरफ़्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर अलग-अलग जेलों में रखे जाने के मामले की सुनवाई टल गई है। अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के वकीलों ने कोर्ट से इस मामले में जवाब देने के लिए समय देने का आग्रह किया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की ओर से 20 अप्रैल को यह मांग कोर्ट से की गई थी कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर अलग अलग जेल…

Read More

कोरबा : एक व्यक्ति को उसके भाई को पुलिस केस से बचाने व पैसा न देने पर बड़े केस में फंसाकर जेल भिजवाने का डर दिखाकर 2 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में निवासरत मधु सिदार से कुछ माह पूर्व अरशद लारी व उसके साथियों ने 2 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपियों ने व्यक्ति को उसके भाई के एक केस में फंसने की बात कहते हुए पैसा देने को कहा। पैसा नहीं देने पर बड़े केस में फंसाकर जेल भिजवाने का डर दिखाया गया।…

Read More

रायपुर : महादेव बेटिंग केस में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस की SIT ने उन्हें छत्तीसगढ़ से शनिवार रात हिरासत में लिया। उन पर 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप है। बता दें कि साहिल खान, जो एक्सक्यूज़ मी और स्टाइल जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने बाद में फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में काम करने के लिए फिल्में छोड़ दीं। वह अपने द्वारा स्थापित कंपनी डिवाइन न्यूट्रिशन चलाते हैं जो फिटनेस सप्लीमेंट बेचती है। रायपुर एसएसपी बोले – एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने कहा, आनलाइन क्रिकेट सट्टा…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के द्वारा उन्हें सक्ती का निवासी और बाहरी बताने के बयान पर पलटवार कर कहा है कि हमें बाहरी बताने वाली सरोज पाण्डेय पहले यह बताएं कि कोरबा से उनका क्या रिश्ता है? उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरबा लोकसभा पूर्व में अविभाजित जांजगीर लोकसभा का हिस्सा हुआ करता था और उससे पृथक होकर कोरबा लोकसभा तथा कांग्रेस की प्रदेश सरकार में सक्ती पृथक जिला का गठन हुआ है। अविभाजित जांजगीर लोकसभा के समय से मैं और मेरा पूरा परिवार क्षेत्रवासियों की सेवा करते आएं…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2024/रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के निवासियों के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी 30 दिवसीय प्रशिक्षण रायगढ़ में सोमवार 29 अप्रैल से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण के दौरान रहना,खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं। वाट्सअप नंबर 7974942078, 8656919787,7999984982 में इच्छुक प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं। प्रशिक्षण के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2024/कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में स्थित डाकमत सुविधा केंद्र में अनिवार्य सेवा अंतर्गत फोटोग्राफर आकाश (परमेश्वर) यादव ने डाक मत से वोट की शुरुआत की। आरडी अनिवार्य सेवा के कर्मियों के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर सारंगढ़ में डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा 6 मई 2024 तक है। जिला प्रशासन द्वारा इस कड़ी में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय सारंगढ़ में 28 अप्रैल को शासकीय अधिकारी, कर्मचारी के लिए डाक मतr पत्र से वोट देने का सुविधा है। पुलिस (गृह) विभाग के अधिकारी कर्मचारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में…

Read More

बेमेतरा : बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में पिछले साल हुई चर्चित हत्याकांड में सीबीआई ने मुकदमा कायम कर लिया है। बता दें, बिरनपुर में सांप्रदायिक हिंसा में भुवनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराने का ऐलान किया था। भारत सरकार ने इसे स्वीकार करते हुए कल अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सीबीआई ने आज एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस केस में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120 बी के तहत अपराध…

Read More

जशपुर : जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र से बीते 15 अप्रैल को लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग से बरामद किया है। साथ ही युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान युवक ने नाबालिग को अलग अलग जगहों में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि थाना लोदाम क्षेत्र स्थित एक ग्राम की 45 वर्षीय महिला ने थाना लोदाम में सूचना दी कि 15 अप्रैल दोपहर से इसकी 14 वर्ष 08 माह की नाबालिग बेटी अपने घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। परिजनों…

Read More