Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों की जरूरतों को समझ कर न्याय पत्र तैयार किया है। इस न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी में सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनते ही गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। देशभर के किसानों का कर्जा माफ होगा। सांसद ने कहा कि हम झूठ नहीं…

Read More

कोरबा : कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत शनि मंदिर स्थित नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कौन था और कहां का रहने वाला था इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। नहर में मृतक के शव को लोगों ने जब देखा तब पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की लाश को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त को लेकर पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में मुनादी करा दी है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और उसकी लाश को चीरघर भिजवा दिया गया है। नहर में डूबने…

Read More

कोरबा : शहर के पॉश कॉलोनी क्षेत्र निहारिका मार्ग में एक यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार किशोरवय युवक की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे रवि डेयरी के सामने का बताया जा रहा है जिसमें निहारिका क्षेत्र के एम पी नगर कालोनी निवासी स्कूटी सवार युवक को हनुमान सर्विस की बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया। सूचना बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जप्त कर लिया है। यात्री बस को चपेट में आने एक्टिवा सवार एक किशोर की मौत हो गई।हादसा घंटाघर के पास…

Read More

कोरबा : जिले के कोरबा व कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा सर्किल में जंगल के कक्ष क्रमांक पी-1140 में मौजूद हाथियों का दल बीती रात आगे बढक़र करतला रेंज के तराईमार गांव पहुंच गए। यहां रात में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का दल सुबह होने से पहले फिर वापस लौट आया और फिर कुदमुरा सर्किल के जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों ने तराईमार गांव में उत्पात मचाने के दौरान एक ग्रामीण के खेत में लगे बोर के पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं रास्ते में बैगामार व…

Read More

बलौदाबाजार : जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया. हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया है. वहीं बाकी चार का अंबुजा अडानी के हास्पिटल में इलाज चल रहा है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि नाइट्रोजन गैस भरते समय यह हादसा हुआ. वहीं घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी से पूछा गया तो…

Read More

जशपुर : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की पिता के साथ मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. युवती की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी. बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम साेनगेरसा निवासी 20 वर्षीय कांति साय शादी की खरीदारी के लिए बाइक पर अपने पिता नईहर साय (46 वर्ष) और भाई जगेश्वर राम (22 वर्ष) के साथ निकली थी. देवडांड में बाइक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गई, जिसमें मौके पर ही युवती और उसके पिता की मौत हो गई, वहीं भाई गंभीर रूप से घायल…

Read More

गरियाबंद : गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं. यह मामला पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, एमपी एसएएफ की एक कंपनी गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई हुई है. जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी. कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे…

Read More

दुर्ग : सुपेला में दामाद ने ससुर पर एयरगन से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि दामाद ससुराल पहुंचा था। इस दौरान ससुर के साथ उसकी जमकर विवाद हुआ था। हादसे में ससुर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ससुर को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चंद्रभूषण फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है। लक्ष्मी मार्केट सुपेला निवासी ओमप्रकाश राय अपने घर पर था। तभी उसका दामाद चंद्रभूषण सिंह उर्फ बिट्टू अपने दोस्त रोशन के साथ अपनी बेटी को लेने ससुराल पहुंचा। बेटी को…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में रेत खाली करते समय हाईवा की ट्रॉली से हेल्पर की लाश निकली, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि रेत लोड करते समय हेल्पर गायब हो गया था, लेकिन उसका शव ट्रॉली में कैसे आया, उसे भी नहीं पता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रलिया में प्राइवेट ठेका कंपनी सड़क बनवा रही है। कंपनी की ओर से यहां एक जगह पर मटेरियल तैयार कर सड़क निर्माण के लिए भेजा जाता है। उसी जगह पर रेत और अन्य…

Read More

रायपुर : आज सुबह 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हुई है। इस मामले में ASP ने बताया कि आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए VIP सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई। जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। इस घटना में प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई है। वही APC राम…

Read More