Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कवर्धा : जिले के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बीच बड़ा हादसा हुआ है. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बैगा बाहुल्य क्षेत्र चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले हाईटेंशन के नीचे कांग्रेस पार्टी ने पंडाल लगाया था. इस दौरान हाईटेंशन के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह मामला कुकदुर थाना का है.
कोरबा : जिले के पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी के भंवर तालाब के पास करीब 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृत महिला के पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन लाश मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा सरगर्म है। जिस तरह से महिला की लाश वहां मिली है इसे लेकर कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक…
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया।इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों की जरूरतों को समझ कर न्याय पत्र तैयार किया है। इस न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी में सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनते ही गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। देशभर के किसानों का कर्जा माफ होगा। सांसद ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते,…
रायपुर : महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदाताओं में मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह सुबह पहुंच चुके मतदाताओं की एक झलक सामने आई है। बता दें कि देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है।आज, केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी का एक जवान की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार जिला दंतेवाड़ा के थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत हांदावाडा, हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर बुधवार को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान में निकली थी। नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान रात लगभग 11 बजे दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के आरक्षक जोगराज कर्मा और आरक्षक परसूराम…
कोरबा : वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में मौजूद 39 हाथियों के दो अलग-अलग दल ने रेंज अंतर्गत तीन गांव में भारी उत्पात मचाते हुए 10 ग्रामीणों के धान की रबी फसल को मटियामेट कर दिया। हाथियों के इस उत्पात से संबंधितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। गजदल द्वारा उत्पात मचाए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार कुदमुरा रेंज के कुदमुरा जंगल परिसर में 32 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वनमंडल से आया हुआ है। इस दल में 6 नर, 12 मादा…
कोरबा : दो दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहाँ सक्ती जिले के जेठा और अम्बिकापुर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया था। पीएम के दोनों ही रैली में पर जनसमूह उमड़ा था। वे सेना के विमान से रायगढ़ पहुंचे थे। पीएम मोदी ने रात्रि विश्राम राजधानी रायपुर में ही किया था। दूसरे दिन की आम सभा के बाद पीएम जबलपुर रवाना हो गए थे। वही अगले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री एक बार फिर से छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
राजनांदगांव : मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी के रहने वाले एक निजी स्कूल के बांसुरी वादक को ढाबा में भोजन करने के दौरान एक आबकारी आरक्षक ने महिला अफसर की मौजूदगी में पीट दिया। इस मामले को लेकर आरक्षक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अंबागढ़ चौकी शहर के रहने वाले टोमन निर्मलकर दोपहर का भोजन करने संगवारी ढाबा में अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। इस दौरान डेढ़ बजे के आसपास आबकारी विभाग की महिला अफसर ने टोमन को बुलाया। बातचीत के दौरान पीछे से…
धमतरी : धमतरी जिला न्यायालय से हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस ने अलग से टीम गठित कर दिया है. मामले में धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने दावा किया है कि जल्द ही फरार कैदी को ढूंढ लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार, बोराई थाना क्षेत्र में हेमलाल सोरी नाम के युवक ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. हेमलाल सोरी को बोराई थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की सुनवाई के…
रायपुर : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर CEO रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता ली। बता दें कि राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण के तहत शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होंगे। बुधवार को इन तीनों सीटों पर चुनावी शोर थम गया। तीनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए के लिए कई तरीके अपनाए। भाजपा ने जहां इन सीटों पर अपने बड़े नेताओं की नौ सभाएं की तो वहीं कांग्रेस की एक-दो सभाएं ही हो पाईं। राजनांदगांव से जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला वर्तमान सांसद संतोष…
