Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2024/ लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी ने सारंगढ़ मंडी परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के साथ मतगणना कक्ष, मतदान सामग्री कक्ष, कंट्रोल रूम, सामग्री वितरण एवम वापसी केंद्र सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए जिले में पुलिस बल की तैनाती के संबंध में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा से भी जानकारी ली। सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी ने मंडी परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आ रहे अधिकारियों को रजिस्टर में नियमित…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2024/जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा निर्वाचन में शत् प्रतिशत मतदान के लिए सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छिन्द में मतदाता जागरूकता सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेंगी, जिसमें सामान्य बीमारियों के जांच सहित दवा वितरण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद स्कूल छिन्द परिसर में 25 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे निर्धारित है। इसमें 60 से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग, तृतीय लिंग समुदाय को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विशेष कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें मतदाता सम्मान, मतदान…
रायपुर : दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है. रद्द होने वाली गाड़ी :- 01. दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18 एवं 22 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 02. दिनांक 29 अप्रैल, 02, 06, 09, 13,…
नारायणपुर : लोक शिक्षण संचालक यानी डीपीआई ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। मामला बस्तर के नारायणपुर जिले का है। पूर्व माध्यमिक शाला एड़का की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इस पर डीपीआई ने जांच कमेटी बनाई थी। उधर, थाने में पोस्को एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में तीनों शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। उधर, जिला बाल संरक्षण इकाई ने भी इसकी जांच की थी। इसमें प्रथम दृष्टतया तीनों शिक्षकों पर मामला संगीन बन रहा था। इस आधार पर डीपीआई ने आज तीन…
कोरबा : जिले के कटघोरा व कोरबा वनमंडल में बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। आज सुबह 8 बजे के लगभग कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में मौजूद हाथियों का दल रेंज अंतर्गत कापानवापारा के पास मुख्य मार्ग के निकट पहुंच गया था। हाथियों के मुख्य मार्ग के निकट पहुंचने से आवागमन लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा।इस दौरान हाथियों की वजह से लगे जाम में लोग फंसे रहे और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और…
कोरबा : जिले के बालको थाना अंतर्गत परसाखोला क्षेत्र के पिकनिक वॉटर फॉल में नहाने गए एक युवक की वॉटर फॉल से नीचे गिर कर मौत हो गई है। आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है, घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहां मंगलवार परसाखोला पिकनिक स्पॉट में वॉटर फॉल में नहा रहा एक युवक अचानक नीचे गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। परसाखोला के स्थानीय…
दुर्ग : जिले में भिलाई के दो युवकों को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में जान चली गई। दोनों का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जीआरपी ने बताया कि उनके यहां रेलवे ट्रैक में मंगलवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी पहचान शंभू उर्फ सोमनाथ पटेल के रूप में हुई। वो छावनी वार्ड 40 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास रहता था और पेंटर का काम करता था। उसके चाचा ने…
बिलासपुर : जिले में एक शादी घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दामाद ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी मां पर भी चाकू से वार कर घायल दिया. दरअसल, साले की शादी के दौरान पत्नी को दूसरे लड़के से बातचीत करते देख पति को गुस्सा आ गया. उसके बाद उसने स्टाइलिश चाकू लेकर शादी घर में जमकर उत्पात मचाया और युवक पर हमला कर दिया. वहीं बीच बचाव करने आई उसकी मां पर भी हमला कर दिया. घटना की सूचना पर जब डायल 112 का आरक्षक आरोपी को पकड़ने गया तो उस पर भी…
रायपुर : ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा को अब से कुछ देर पहले विशेष न्यायाधीश ईडी की अदालत में पेश किया। टूटेजा शनिवार से न्यायिक हिरासत में जेल में थे। बताया गया है कि ईडी ने टूटेजा को 14दिन की रिमांड पर देने का आवेदन कोर्ट में लगाया है। संकेत हैं कि कोर्ट 3, 7 दिन की मंजूर कर सकती है। कौन हैं अनिल टुटेजा अनिल टुटेजा एक आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं। वे 2023 में रिटायर हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल टुटेजा ने 2003 में यूपीएससी…
जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम महंत में मां ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी रोज-रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर मां से गालीगलौज करता था। इससे परेशान होकर मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला अघन बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब सुनील कुमार सूर्यवंशी (26) घर पहुंचा और अपनी मां अघन बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने कहा कि…
