Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
अंबिकापुर : पीएम मोदी ने सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार। कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने…
भिलाई : दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भाजपा नेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घर में फंदे से उनकी लाश लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि मौके से ही सुसाइड नोट भी बरामद हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, मामला नंदिनी थाने का है। जहांए भाजपा नेता शिवकुमार वर्मा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार वर्मा भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के महामंत्री थे।
कोरबा : मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। आरपी नगर फेस टू स्थित श्री श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री हनुमान की पूजा अर्चना की। भगवान को विशेष भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। इसी तरह मंत्री श्री देवांगन आरएसएस नगर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन में शामिल हुए। इसके बाद काशीनगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारा में मंत्री श्री…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत देश में हो रहे सातों चरणों के मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 3 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। छत्तीसगढ़ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2024/अभ्यर्थियों को प्रचार प्रसार से पहले विज्ञापन का सर्टिफिकेट संबंधित जांजगीर चांपा अथवा रायगढ़ जिला मुख्यालय पर गठित जिला स्तर की मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से लेना होगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी माध्यम जैसे टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, टाकीज, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), ई-समाचार पत्र, बल्क एस.एम.एम.,वॉइस मैसेज, सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम, सोशल मीडिया, वेब पेज पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व उपरोक्त कमेटी में क्रमशः राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी को अनुमति लेना आवश्यक है। यदि वे अनुमति नहीं लेंगे तो यह निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है।
कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क कर कांग्रेस के न्याय पत्र की खूबियों को बताया। अगले 5 साल कांग्रेस की सरकार चुनकर देने का आह्वान आम जनता से करते हुए सांसद ने कहा कि 10 साल तक भाजपा की सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ। महंगाई चरमसीमा पर है, भ्रष्टाचार बढ़ें हैं और बेरोजगारी की मार हर पढ़ा-लिखा युवा झेल रहा है।रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घिनारा, नवापारा, घरीपखना, केराकछार, जूनापारा आदि गांवों में सांसद ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए…
40 स्वर्ण 14 रजत एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा कोरबा।द्वितीय राज्य स्तरीय कुडो प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा ज़िले के सिटी सेंटर मॉल में आयोजित किया गया ज़िला संघ के सचिव प्रेमराज बंजारे ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलो से 200 खिलाड़ियो में भाग लिया सर्वाधिक मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।द्वितीय स्थान पर दुर्ग एवं तृतीय स्थान पर सरगुजा रहा।ज़िला सचिव प्रेमराज बंजारे ने जानकारी दी राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगता हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित की जा रही है इसमें राज्य कुडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विज़ेता राज्य का…
कोरबा – जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में उस समय लोगों के हाथ पैर फूल गए जब लोगों को एक जोर से फुफकार सुनाई दिया लोगों को यह समझते देरी नहीं लगा की वह साप हैं जैसे तैसे हिम्मत कर के लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए एक किनारे 5 फिट का विशाल काय कोबरा सांप बैठा हुआ था जिसके बाद काम कर रहे लोगों ने डॉक्टर झलारिया को बताया गया फिर इसकी जानकारी बिना देरी किए डॉक्टर झलारिया के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर सारथी ने बालको…
आज 23तारीख हनुमानजी का जन्मोत्सव है इत्तफाक देखिए आज हनुमान जी का प्रिय दिन मंगलवार भी है पूर्णिमा भी ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद आया है और ऐसे अदभुत और स्वर्णिम मौके पर हनुमान जी की आराधना करने पर संपूर्ण मनोरथ पूर्ण होते है अतः आप सभी भक्त जनों से निवेदन है की ऐसे स्वर्णिम मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए सभी मंदिर समिति और भक्त जनों से अनुरोध है की शाम 7/30 हनुमान चालीसा होगी इसके उपरांत भंडारे भोग प्रसाद का आयोजन रखा है जिसमे अरविंद सिंघानिया जी की ओर से 11kg रस भरी बूंदी मधु स्वीट की…
