Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
उरगा के 1 घर में जहरीला नाग फन फ़ैलाये बैठा था, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के द्वारा कॉल कर आरसीआरएस संस्था के मुखिया अविनाश यादव को इस बात की जानकारी दी गई, व जिसके बाद सर्पमित्र द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. अभी बारिश का मौसम आया भी नहीं है, और सांपो के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है, ऐसा ही 1 वाकया कोरबा शहर के 1 ग्राम उरगा में बीती शाम हुआ, जहां उस गांव के 1 घर की रसोई में जहरीला नाग फन फ़ैलाये बैठा था, जब महिला रात का खाना बनाने के लिए रसोई…
बलरामपुर : नेशनल हाइवे 343, अंबिकापुर-गढ़वा मुख्यमार्ग पर अंवराझरिया घाट में बीती रात गढ़वा से रायपुर जा रही रायल बस की सामने से आ रही क्लींकर लोड ट्रक से सीधे टक्कर हो गई। हादसे के बाद घंटों एनएच जाम रहा। हादसे में बस सवार दर्जनभन यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद स्टेयरिंग में फंसे ट्रक ड्रायवर को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायल ट्रक ड्रायवर को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना बलरामपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गढ़वा से अंबिकापुर होकर रायपुर के लिए चलने वाली रॉयल बस यात्रियों को लेकर अंबिकापुर की ओर…
कोरबा : पाली के शराब दुकान में तीन बदमाश बंदूक दिखा कर दो लाख 93 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। रात को दुकान बंद करने के समय लुटेरों ने धावा बोला। घटना को अंजाम देने के बाद बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे की ओर आरोपित भागे। नेशनल हाईवे से करीब आधा किलोमीटर दूर आईटीआई के पास सरकारी देसी और अंग्रेजी शराब दुकान संचालित है। बुधवार की रात करीब 9:00 बजे यहां एक बाइक में सवार होकर तीन नकाबपोश आरोपित पहुंचे। उसे वक्त सुरक्षा कर्मी के अलावा सेल्समैन व सुपरवाइजर दुकान में मौजूद थे। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि…
भानुप्रतापपुर : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल यानी 26 अप्रैल को होना है. जिसमें छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान होगा. वहीं मतदान के एक दिन पहले नक्सलियों ने पूरे बस्तर संभाग में बंद का आह्वान किया है. बता दें कि कांकेर जिले के हापाटोला के कलपर जंगल में 16 अप्रैल को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था. इस मुठभेड़ के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं, इसके विरोध में आज बंद का आह्वान किया है. इसका थोड़ा असर कांकेर जिले के कुछ इलाकों में दिख रहा…
कोरबा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित ग्राम पाली, पड़निया, सोनपुरी, खैरभवना, जटराज चंद्रनगर, रिस्दी, खोडरी, चुरैल व अमगांव के ग्रामीणों सहित अन्य क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बहिष्कार की नौबत आ पड़ी है। सांसद ज्योत्सना महंत ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भू-अर्जन की नीति को निरस्त कर दिया था। साथ ही शहरी क्षेत्र में खदान प्रभावितों को मुआवजा राशि दोगुना व ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना मुआवजा, भू-विस्थापितों को अनिवार्य नौकरी,…
कोरबा लोकसभा से सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गांवों के दौरे पर लगातार चल रही हैं। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उचलेंगा, मोरगा, खूंटामुड़ा, केंदई, कोटखर्री आदि गांवों में सांसद पहुंचीं। सरल व सहज सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामवासी गदगद नजर आए। उन्होंने सांसद का परंपरागत स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि आप सबको मिलकर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार लाना है और कोरबा में भी कांग्रेस को जिताना है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा के मजदूरों को दोगुनी 400 रुपए मजदूरी मिलेगी। गरीब परिवार की महिलाओं को साल में…
कोरबा: वाणिज्यय, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को कोरबा विधानसभा के दो वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वार्ड क्रमांक 27 रामनगर में आयोजित नुक्कड़ सभा में अधिक संख्या में आए आम जनमानस को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस ने बस्तियों को हर बार सिर्फ वोट बैंक समझा। पिछले 10 साल से निगम में कांग्रेस की सत्ता है, बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार भी थी, तब विकास क्यों नहीं हुआ? आखिर पांच साल में कांग्रेस को विकास करने से किसने रोका था। पांच साल से घोटले पर…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2024/ कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के 7 मई के मतदान को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग प्रमुख को बीएलओ के माध्यम से समन्वय कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी बीएलओ अपने क्षेत्र के वोटरों को वोट देने के लिए लगातार प्रेरित करें। इसके पश्चात कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों एवं आवेदनों की समीक्षा की एवं तय समय सीमा में उसका…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2024/जांजगीर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी सारंगढ़ के दौरे पर रहे। सामान्य प्रेक्षक स्वामी ने कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वय वासु जैन, डॉ. स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू ,डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल से कलेक्टर कक्ष में मुलाकात किया। सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी ने कहा कि जहां-जहां एसएसटी, वीएसटी, एफएसटी आदि पाली-पाली से ड्यूटी कर रहें हैं वे ड्यूटी के शुरूआत और अंतिम समय अपना सामूहिक फोटो शेयर नियंत्रण अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि सभी का पाली-पाली अनुसार ही ड्यूटी…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन के दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ और बरगढ़ जिले के टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय आबकारी संयुक्त कार्यवाही की गई। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में यह छापामार कार्यवाही की गई। सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं बरगढ़ जिले के आबकारी की संयुक्त टीम के प्रथम कार्यवाही में बुधवार को ग्राम जलगढ़ के ओडिशा बॉर्डर पर नाला किनारे कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ मदिरा बनाने की सूचना पर दबिश दी गई। सूचना स्थल में पहुंचकर…
