Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
मनेन्द्रगढ़ : जनप्रतिनिधि होकर लाभ अर्जन के मामले में दोषी पाए जाने पर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के सदस्य मकसूद आलम को कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने जनपद सदस्य पद से हटा दिया है। केल्हारी के भाजपा नेता व विधायक रेणुका सिंह के विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई कलेक्टर ने की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य मकसूद आलम द्वारा जनपद सदस्य पद पर रहते हुए अपने जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मटेरियल सप्लाई का काम खुद के…
कोरबा : जिले के कुदमुरा वनपरिक्षेत्र के कुदमुरा जंगल में चार दिनों से विचरण कर रहे है और धान फसल को रौदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेरने वाला 32 हाथियों का झुड़ बीती रात मांड नदी को पार कर धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सिथरा जंगल पहुंच गए। हाथियों ने जाने से पहले कुदमुरा वन परिक्षेत्र के तौलीपाली व कुदमुरा में जमकर उत्पात मचाया इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के खेतो में पहुंच कर वहां लहलहा रहे धान की रबी फसल को रौंद दिया । जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में…
कोरबा : छुरी के बिंझपुर जंगल के रास्ते से लगभग 200 कि संख्या मे गौवंश ले जा रहे कुछ व्यक्तियों को छुरी के गौ सेवकों ने रोक लिया। उनसे इस बारे में पूछताछ की। साथ ही मामले की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस की जांच में तस्कर छुरी के ही निवासी निकले। जानकारी के अनुसार मवेशियों को जंगल के रास्ते झारखंड ले जाने और बूचडख़ाना के हवाले करने की योजना थी जो लोगों की सक्रियता से नाकाम हो गई। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि तस्करी मामले मे मेघा चौहान कि रिपोर्ट पर छुरी निवासी दुकालू केंवट…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : दो दिन पहले अपने परिवार से बिछड़ा सफेद भालू शावक आखिरकार अपनी मां और शावक भाई से मिला. मरवाही वनमंडल विभाग को भालू शावक को उसकी मां भालू से मिलाने में बड़ी सफलता मिली. मरवाही वन मंडल के DFO रौनक गोयल ने इसकी पुष्टि की. भालू के इस बच्चे को उसके परिवार से मिलाने और मां भालू को ढूंढने के लिए दो दिन से मरवाही वनमंडल कड़ी मश्क्कत कर रहा था. इस दौरान शुक्रवार रात को मरवाही वनमंडल के जंगल में बिछड़े हुए भालू शावक को उसकी मां के पास छोड़ा गया. उल्लेखनीय है कि यह सफेद भालू…
बालोद : लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव के बाद मतदान दलों ने देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम में जमा किया. वहीं मतदान सामग्री जमा कर तड़के सुबह 4 बजे के करीब अपने घर के लिए निकले शिक्षक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया. यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की है. मृतक शिक्षक खेलन सिंह पटेल माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे. मृतक टीचर की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी. बालोद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में…
रायगढ़ : रायगढ़ बिलासपुर ओड़िसा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 49 खरसिया थाना क्षेत्र के बोराई नाले के पास यात्री बस और पिकअप आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे से पिकअप के सामने भाग के परखच्चे उड़ते ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई तो उसके परिचालक की हालत गंभीर है। खरसिया थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप ने बताया कि नेशनल हाइवे 49 खरसिया से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम बरगढ़ के बोराई नाले के पास बीती रात 1 से 2 बजे के बीच बस तथा सफेद रंग की पिकअप क्रमांक – सीजी 13 एएच 0224 में आमने-सामने…
भिलाई : दुर्ग जिले में पैसों के लेनदेन के चलते 3 दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने बेहोशी हालात में युवक को सुलभ में छिपा दिया, फिर अगले दिन खुद डॉयल-108 को फोनकर सुलभ में लाश होने की जानकारी दी। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के गैंदी डबरी की है। दरअसल, 22 अप्रैल को तितुरडीह निवासी बंटी की सुलभ में लाश मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। सभी को लग रहा था कि…
तखतपुर : बारातियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटने से अफरी-तफरी मच गई. इस हादसे में 13 बारातियों को चोट आई है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है. यह घटना बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के जोरापारा की है. मिली जानकारी के मुताबिक, बस में लगभग 40 लोग सवार थे. बिलासपुर से बाराती नवागढ़ जा रहे थे, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. यह घटना बीती रात 2 बजे की है. घायल बारातियों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे के बाद मौके से ड्राइवर और कंडेक्टर फरार है. तखतपुर पुलिस घटना की जांच में…
कोरबा : बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात शिशु की मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के भाषा मुंडा की है. घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रसव के कुछ दिन बाद से नवजात और मां निजी अस्पताल में भर्ती था. रात को शिशु को दूध पिलाने के बाद से मां लापता थी. सुबह हॉस्पिटल से कुछ ही दूरी पर एक टपरी पर उनकी लाश लटकी मिली. घटना की…
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से नक्सल घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कांकेर में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से ही नक्सली बौखलाए हुए हैं और लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पोटाली निवासी पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोडियामी पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरा मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि, कुछ समय पहले…
