Author: जितेंद्र हथेल

राहुल राव जो कि पूर्व में यूथ इंटक छत्तीसगढ़ के सचिव रहे उसके बाद पदोन्नति होके महासचिव एवं अंबिकापुर के प्रभारी के रूप में अपना दायित्व संभाला जिसमे विपक्ष के विरोध में कई सवाल आंदोलन अपने नेतृत्व में किया और नेशनल न्यूज़ चैनल तक मे अपने किये हुए आंदोलनों को पहुँचाया।उनके इसी लोकप्रियता और संघठन के प्रति निष्ठावान रवैये को देखते हुए उन्हें असंगठित कामगार एवं कर्मचारि कांग्रेस कोरबा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। जिनका नियुक्ति पत्र श्री उदित राज, सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारि कांग्रेस द्वारा दिल्ली से जारी किया गया हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व…

Read More

 कोरबा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कटघोरा वन मंडल के पाली अंतर्गत दमिया जंगल और रंगोले वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में आधार कार्ड फेंका हुआ मिला है। मॉर्निंग वॉक पर कुछ लोग निकले थे जिसकी नजर आधार कार्ड पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लावारिस हालत में जंगल में फैले सैकड़ो आधार कार्ड को जानबूझ कर फेंका गया प्रतीत होता है। क्योंकि यह लावारिस हालत में रहता तो किसी बैग या बोरे में मिलता, लेकिन यह दूर-दूर तक फेंका हुआ पड़ा है।वही यह आधार कार्ड पानी में भीगकर पूरी तरह से खराब हो चुका है। यह…

Read More

कोरबा के रामनगर क्षेत्र में रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक पिछले 9 महिने से लापता है,लेकिन पुलिस उसका अब तक कुछ पता नहीं लगा सकी है। विजय भारती नामक युवक 30 नवंबर 2023 को घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया था,जिसके बाद आज तक उसका कुछ पता नहीें चल पाया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच पड़ताल के दौराप पता चला,कि उसे आखिरी बार मुड़ापार बायपास मार्ग पर देखा गया था। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है,लेकिन अब तक उसकी कुछ पता नहीं चल सका है। परेशान मां अपने…

Read More

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश हिंसा की आग में सुलग रहा है. बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे देश छोड़कर कहीं चली गई हैं. कहा जा रहा है कि वो भारत आ सकती हैं. बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने ऐलान क‍िया क‍ि सेना ने देश की कमान संभाल ली है. कहा जा रहा है क‍ि प्रधानमंत्री शेख हसीना लगभग 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगभवन से रवाना हुईं. उनके साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी थीं. बांग्‍लादेश के हालात को देखते हुए भारत ने सतर्कता बढ़ा दी है. BSF को पूरे बॉर्डर पर…

Read More

 करतला थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर (करतला) के पेट्रोल पंप मालिक संतोष गोयल से लगभग 6 लाख की लूट की वारदात हुई है। घटना पम्प से अपने घर सक्ति जाते वक्त आज शाम लगभग 5 बजे अन्धरीकोना के पास हुई है। लुटेरों लाठी से पीट कर संतोष गोयल को घायल कर पैसे लूटकर जंगल की ओर फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी करतला पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आए दिन बढ़ते लूट पाठ और चोरी से क्षेत्र में भय का माहौल है।

Read More

BULAND AWAJ NEWS/वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन से संबद्ध किकबाक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ को संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन ने विभागीय मान्यता प्रदान कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने इस हेतु खेल मंत्री टंक राम वर्मा से भेंट कर राज्य के समस्त किकबाक्सिंग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से उनका आभार जताया।छग किकबाक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि सन 2006 से लगातार किकबाक्सिंग खेल कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित किया जा रहा है। इस खेल का मुख्यालय सी एम…

Read More

BULAND AWAJ NEWS कोरबा के सीविल लाईन थाना क्षेत्र में चोरी एक घटना सामने आई है। घंटाघर स्थित सियान सदन के पास मौजूद एक वाहन की बैटरी चोरी कर ली गई वहीं दूसरे वाहन का टायर निकाल लिया गया है। इतना ही नहीं चोरों ने दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है,अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी गई है।

Read More

BULAND AWAJ NEWS कोरबा जिले में बहुजन समाज पार्टी के धूरी रहे डॉ.जयपाल सिंह का निधन हो गया है। डॉ.जयपाल सिंह ने राजनीतिज्ञ होने के साथ ही एक सफल चिकित्सक भी थे। बीती रात जिले के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। तीलन माह पहले ही इनकी पत्नी का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। डॉ.जयपाल सिंह की मौत होने से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read More

BULAND AWAJ NEWS/कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला पुलिस बल में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने एक साथ जंबो सर्जरी करते हुए तीन निरिक्षक समेत 31 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सीविल लाईन थाना का प्रभार देख रहे निरिक्षक दुर्गेश कुमार वर्मा को अजाक थाना भेज दिया गया है। निरिक्षक प्रमोद डडसेना को बांकीमोंगरा थाना से सीविल लाईन थाना का प्रभार दिया गया है। निरिक्षक तेजकुमार यादव को पुलिस लाईन से बांकीमोंगरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

Read More

BULAND AWAJ NEWS/सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जुलाई 2024/ राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया बुधवार को जिले के प्रवास पर थे। एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में प्रभारी मंत्री वर्मा और सांसद राठिया शामिल हुए। इस अवसर पर कई मतदाताओं को उन्होंने सम्मानित किया। आगमन और कार्यक्रम की शुरूआत में प्रभारी मंत्री का स्वागत, अभिनंदन किया गया। प्रभारी मंत्री ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी मतदाताओं के स्वागत अभिनंदन का दिन है। मैं सभी मतदाताओं का हृदय से स्वागत…

Read More