कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एसईसीएल के अधीन कार्यरत पीएनसी गेवरा कंपनी एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बाद रास्ता पूरी तरह कीचड़, मलबे और पत्थरों से भर गया है। इसी बीच कोयला परिवहन में लगी भारी गाड़ियां दलदल में फंस गई हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा साफ नजर आ रहा है।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ओवरबर्डन यानी ओबी परिवहन में लगी कई भारी गाड़ियां ऐसे ही हालात में फंस चुकी हैं। आरोप है कि बार-बार घटनाएं होने के बावजूद रास्तों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें प्रतिकूल और जोखिम भरी परिस्थितियों में भी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उनकी जान पर लगातार खतरा बना रहता है। वहीं, सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।अब सवाल यह है कि एसईसीएल के अधीन काम कर रही कंपनी में सुरक्षा नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? क्या नियमित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट किए जा रहे हैं? और क्या कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है?फिलहाल यह रिपोर्ट वायरल वीडियो और प्रारंभिक जानकारियों पर आधारित है। मामले की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्ष का बयान आना बाकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














