Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»CG Crime News : पाखंडी बाबा की करतूत, कुंवारी लड़की की पूजा कर रुपये बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म
    Blog

    CG Crime News : पाखंडी बाबा की करतूत, कुंवारी लड़की की पूजा कर रुपये बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-16No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर : रतनपुर क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में कुंवारी लड़की की पूजा कर रुपये बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पाखंडी और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रहने वाली दो किशोरियों ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि उनकी पहचान की युवती धनिया बंजारे(42) निवासी बालपुर थाना सरसींवा ने कुंवारी लड़कियों की पूजा कर रुपये बरसाने वाले बाबा के संबंध में बताया था। युवती और उसके साथी हुलसी रात्रे निवासी भाठागांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के झांसे में आकर अपने माता-पिता के साथ बिलासपुर आ गए।

    यहां बस स्टैंड में उनकी पहचान पंडित ठाकुर बाबा कुलेश्वर राजपूत निवासी लिंगियाडीह और कन्हैया से कराई गई। दोनों उन्हें लेकर मदनपुर में रहने वाले गणेश साहू के मकान में लेकर गए। वहां पर पाखंडी ने पूजा-पाठ का ढोंग किया। इसके बाद एक किशोरी को लेकर कमरे के अंदर चला गया। अंदर में उसने किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके कुछ देर बाद दूसरी लड़की को अंदर लेकर गया। उसके साथ भी पाखंडी ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में एक किशोरी को दो हजार रुपये और एक को चार हजार रुपये बरसने की जानकारी देकर रुपये दे दिए। रुपये लेकर स्वजन किशोरी को साथ ले गए। रास्ते में किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजन रतनपुर थाने पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पाखंडी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    और भी मामले आ सकते हैं सामने

    कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि आरोपित लोगों को पूजा के बाद रुपये बरसने की बात कहता था। उसने एक किशोरी की पूजा के बाद एक लाख रुपये बरसने की बात कही थी। एक किशोरी ने पूजा के बीच ही रुपये पकड़ना शुरू कर दिया। इसके कारण केवल 12 हजार मिलने की बात कही थी। इधर दो मामलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित ने और भी घटनाओं को अंजाम दिया है। उससे पूछताछ में और भी मामले सामने आ सकते हैं।

    पाखंडियों की सूचना दें पुलिस को

    एएसपी अर्चना झा ने कहा कि रुपयों का लालच देकर आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसने और लोगों को भी इस तरह अपने झांसे में लिया होगा ऐसी आशंका है। उन्होंने पीड़ितों को पाखंडियों की सूचना देने की अपील की है।

    दुष्कर्म के बाद ढंक देता था काले कपड़े से

    पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि पाखंडी ने कमरे में ले जाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने किशोरियों को काले कपड़े से ढंककर ऊपर से रुपये डाल दिए। रुपये डालने के बाद वह दरवाजा खोलकर स्वजन को बुलाता। कम रुपये होने के कारण वह अलग-अलग बहाने बनाता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0171

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-0712

    खनन प्रहरी मोबाइल एप पर निडर होकर कोयल के अवैध खनन की कर सकते हैं शिकायत खनन प्रहरी एप में पहचान रहेगी गुप्त

    2024-08-276

    CG Accident News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे में पलटी बराती बस, 12 लोग घायल

    2024-02-226
    Don't Miss
    अपराध

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-0171

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप…

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.