Wednesday, February 18, 2026
HomeBlogCG Crime News : गाली गलौज का विरोध करने पर मारा चाकू,...

CG Crime News : गाली गलौज का विरोध करने पर मारा चाकू, बाहर आई अंतड़ी

बालोद : ग्राम जुंगेरा के युवक को चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार किया है. महेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे अपने दोस्त डुनेष साहू और हेमचंद यादव के साथ मोबाइल देखते हुए जुंगेरा गौठान पुलिया के पास बैठे थे, तभी रानीतराई की ओर से एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार होकर आए और गाली गलौच देते आगे बढ़ गये, कुछ समय बाद तीनो व्यक्ति वापस जुंगेरा से रानीतराई की ओर आये, तभी हेमचंद तथा डुनेष तीनो को पूछे कि जिसे गाली गलौच करते गये हों, इतनी बात सुनकर मोटर सायकल को आरोपी छोटू गिरी रोक दिया और तीनो मिलकर फिर से गाली देने लगे.

हेमंचद यादव के कालर पकड़कर धक्का मुक्की करने लगा, डुनेष बीच बचाव करने गये इतने में आरोपी किषोर नेताम ने अपने पास रखे लोहे की चाकू को निकाला और डुनेष के पेट में जोरदार मारा. वही चाकू के प्रहार से डुनेष के पेट में चोट आए है.

अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अषोक कुमार जोषी के मार्गदर्शन में, एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज के चंद घंटो में धेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल व घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular