Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»CG Crime News : खदान में पुलिस को मिली युवती की सिर कटी लाश, फैली सनसनी
    Blog

    CG Crime News : खदान में पुलिस को मिली युवती की सिर कटी लाश, फैली सनसनी

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-21No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर : सूरजपुर जिले में अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव कुम्दा बस्ती से 7/8 पोखरी खदान में मिला है। ग्रामीणों ने पोखरी में शव तैरता देखा तो सूचना पुलिस को दी। डीडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। युवती का सिर अलग हो गया है। उसके शव को जीआईतार और कपड़े में पत्थरों से बांधकर फेंका गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार शव करीब एक माह पुराना है। जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर थाना अंतर्गत कुम्दा बस्ती के पास 7/8 खदान में मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे, तभी मामले की जानकारी हुई। उन्होंने खदान में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना पर विश्रामपुर थाना प्रभारी एलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर डीडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला। सूचना पर अंबिकापुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर की टीम मौके पर पहुंची। शव से सिर गायब मिला।

    डीडीआरएफ की टीम ने सिर खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुलदीप कुजुर ने बताया कि युवती की आयु करीब 20 से 30 वर्ष के बीच है। शव करीब एक माह पुराना है। युवती के दाएं हाथ में डीएस 2 गुदा हुआ है। युवती के शव में जीआई तार और कपड़े बंधे हुए मिले, जिनसे संभवतः पत्थरों को बांधा गया था। पत्थर अलग हो जाने के कारण शव पानी के ऊपर आ गया। थाना प्रभारी एलरिक लकड़ा ने कहा कि युवती के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव की तस्वीरें जिले एवं पड़ोसी जिलों के थानों को भेजी जा रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हो सकेगी। जिस इलाके में शव मिला है, वह प्रतिंबधित क्षेत्र है। सामान्यतः यहां लोगों का आना-जाना नहीं होता है। कभी-कभी आसपास के लोग मछली मारने पहुंचते हैं। इस कारण यहां कोई घटना होने पर जानकारी नहीं मिल पाती है। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त के बाद ही मामले में पुलिस आगे बढ़ सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-077

    CG Accident News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे में पलटी बराती बस, 12 लोग घायल

    2024-02-226

    5 दिन बाद चार महीन के लिए 19 रेत घाट हो जाएगा बंद

    2025-06-055

    भारतीय स्टेट बैंक ने नववर्ष में दी मेधावी छत्राओ को साइकिल की सौगात

    2025-01-025
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-077

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.