Wednesday, February 18, 2026
HomeBlogCG Crime News : पत्नी की हत्या कर रात में फुर्र हो...

CG Crime News : पत्नी की हत्या कर रात में फुर्र हो गया पति, पड़ोसी ने लाश देखकर गांव वालों को दी सूचना

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते पहले हाथ मुक्के से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला बिंदिया साहू (30 साल) का शव जमीन पर पड़ा मिला है। आरोपी पति संतोष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीबन 8 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे महिला के नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी गला दबा दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति रात से ही गायब था। वहीं गुरुवार की सुबह घर का दरवाजा खुला होने के कारण पड़ोसी ने महिला का शव जमीन पर पड़े देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सारागांव थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। हत्या की जानकारी ग्रामीणों से मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति संतोष साहू गांव में ही घूम रहा था, जिसे गांव से पकड़ा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular