Wednesday, February 18, 2026
HomeBlogCG News : टहल रहे युवक को रौंदकर भागा कार सवार, ऑन...

CG News : टहल रहे युवक को रौंदकर भागा कार सवार, ऑन द स्पॉट मौत

बिलासपुर : बिलासपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आवाज सुनकर उसका जीजा बाहर आया, तब साले ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

ग्राम मोहरा निवासी प्रेमलाल धनवार ड्राइवर है। उसने पुलिस को बताया कि उसका साला मांघेलाल धनवार देर रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। इस दौरान वो सड़क किनारे टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

गाड़ी की टक्कर के बाद मांघेलाल चिल्लाने लगा। वहीं जोरदार टक्कर की आवाज भी आई। जिसके बाद उसका जीजा प्रेमलाल दौड़ते हुए घर से बाहर निकला। तब सड़क किनारे उसका साला मांघेलाल धनवार लहूलुहान पड़ा था। उसके पैर और जांघ में गंभीर चोट आई थी। उसने अपने साले का हाथ थाम लिया। गंभीर रूप से घायल युवक कुछ बता पाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रेमलाल की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular