Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    पहले छलकाए जाम, फिर उड़ाया स्कूल का सामान… कोरबा में चोरों की अनोखी करतूत, पुलिस जांच में जुटी

    2026-08-01

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्नराजकुमार यादव बने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
    Blog

    संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्नराजकुमार यादव बने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-05-27
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव के सांस्कृतिक भवन में संभागीय पत्रकार मिलन एवं संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, प्रदेश सह सचिव साखन दर्वे, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय, सहित मुंगेली, बिल्हा एवं पूरे संभाग के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    बैठक में प्रदेश महासचिव ने बताया कि विगत चार वर्षों से मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजकुमार यादव को संगठन के प्रति समर्पण, जागरूकता एवं जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करने वाले आयोजनों के सफल संचालन के चलते प्रदेश कार्यकारिणी व प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अनुशंसा पर बिलासपुर संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

    *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने कहा कि* छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ आज प्रदेश का एक मजबूत और सक्रिय पत्रकार संगठन बनकर उभरा है। संगठन ने हमेशा पत्रकार हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक पत्रकार साथियों को अभिमान्यता दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार मांग रखी गई, जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है।
    उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और पत्रकार साथियों का आपसी विश्वास है। यही कारण है कि आज प्रदेश के कोने-कोने में संगठन पत्रकारों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
    *कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि* संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी जिला एवं ब्लॉक इकाइयां नियमित रूप से सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक जिला और ब्लॉक स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाए तथा वर्ष में कम से कम दो बड़े बैठक एवं पत्रकार मिलन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से किए जाएं।
    इस अवसर पर कमल गुप्ता को संभागीय उपाध्यक्ष एवं चन्द्रकांत निर्णेजक को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया। मुंगेली जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अजीत बघेल, महासचिव नारायण बंजारे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र साहू एवं हरजीत भास्कर, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बंजारा, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल,  पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष देव चरण जोशी तथा बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई।

    संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद राजकुमार यादव ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव एवं समस्त पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

    इस दौरान मनीष अग्रवाल, संपत्ति शर्मा, शिवम पांडेय, महेंद्र साहू, शाहनवाज खान, निर्मल अग्रवाल, नारायण बंजारे, महेंद्र कुमार, माखन घृतलहरे, विनोद जायसवाल, देव प्रसाद बंजारा, उमेश दिवाकर, त्रिलोक कोसले, दुजराम मार्को, राकेश भास्कर, गुलजार सिंह लहरे, पुरुषोत्तम सेन, शाहे आलम ,अजीत बघेल,  अरविंद बंजारा, देवचरण जोशी, सत्खोजी कोसले, राम भारद्वाज, धनंजय कुमार, जयकिशन घृतलहरे, हरजीत भास्कर, फलित कुमार जांगड़े, मनहरण बंजारे चेतन तिवारी, दुर्गा प्रसाद प्रजापति और संभाग से अन्य पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    पहले छलकाए जाम, फिर उड़ाया स्कूल का सामान… कोरबा में चोरों की अनोखी करतूत, पुलिस जांच में जुटी

    2026-08-01

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24404

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28246
    Don't Miss
    Blog

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    By जितेंद्र हथेल2026-08-011

    कोरबा। शहर के निहारिका स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में 3 अगस्त (सोमवार) को स्किन, हेयर…

    पहले छलकाए जाम, फिर उड़ाया स्कूल का सामान… कोरबा में चोरों की अनोखी करतूत, पुलिस जांच में जुटी

    2026-08-01

    छात्रों का हंगामा: प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग पर सड़क जाम

    2026-08-01

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.