कोरबा के कटघोरा वनमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।एतमानगर रेंज के ग्राम बंजारी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टावर लाइन के नीचे सफाई का काम कर रहे कर्मचारियों के बेहद करीब अचानक एक लोनर दंतैल हाथी पहुंच गया।बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी टावर लाइन के नीचे सफाई कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक दंतैल हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को अपने बेहद करीब देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।जान बचाने के लिए कर्मचारी टावर लाइन पर चढ़ गए और काफी देर तक वहीं बैठे रहे।घटना की सूचना मिलते ही बंजारी बीट का वन अमला और हाथी मित्र दल तत्काल मौके पर पहुंचा।वन विभाग की टीम ने बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।फिलहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना ने एक बार फिर जंगल से लगे इलाकों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




