कुसमुंडा के आदर्श नगर में शाम के समय अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई गरज-चमक के साथ हुई इस तेज वर्षा ने देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे और तार टूटकर सड़कों पर आ गिरे। कई घरों की टिन की छतें भी उड़ गईं।तूफान का सबसे ज्यादा असर कुसमुंडा क्षेत्र में देखने को मिला। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि बाद में बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाया गया और मार्ग को बहाल किया गया। वहीं, आदर्श नगर स्थित औषधालय में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने की जानकारी सामने आई है, जिससे मरीजों और स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात भर बिजली गुल रही और वर्षा रुकने के बाद बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














