Saturday, February 21, 2026
HomeBlogKorba News : गांव के पास महिला की मिली लाश, शिनाख्त करने...

Korba News : गांव के पास महिला की मिली लाश, शिनाख्त करने पुलिस ने कराई मुनादी

कोरबा : कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुंडा गांव के ढाबा के पास कुछ दूरी पर एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। वहीं 24 घंटे बाद भी महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महिला के पास से कपड़े से भरा एक थैला मिला है।

वहीं महिला के पैरों में गोदना का निशान दिख रहा है। ग्रामीणों की माने तो सुबह जब लोग काम करने घर से निकले इस दौरान महिला की लाश संदिग्ध हालत में देखी गई। इसके बाद लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पसान थाना पुलिस ने बताया गया कि महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के दौरान महिला के पास से एक पर्स बरामद किया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र​​​​​​​ भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular