Friday, March 13, 2026
HomeBlogKorba News : कुएं में मिली अधेड़ की लाश, कल से लापता...

Korba News : कुएं में मिली अधेड़ की लाश, कल से लापता था

कोरबा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कल से लापता बुजुर्ग की आज सुबह कुएं में लाश मिली है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है।

जहां एक 25 फीट कुएं में किसी के डूबने की जानकारी मिली, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की मदद से मृतक को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बाबू उरांव उम्र (55 साल) ढेलवाडीह निवासी के रूप मे हुई। मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular