Thursday, March 12, 2026
HomeBlogKorba News : जुगाड़ से चल रहा बिजली विभाग, अर्थिंग का तार...

Korba News : जुगाड़ से चल रहा बिजली विभाग, अर्थिंग का तार पेड़ से बांधा, करंट की चपेट में आने से तीन मवेशियो की मौत

कोरबा जिले के कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट तालाब के पास काली मंदिर दीवाल के पीछे तीन भैंसों की मौत करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है इस घटना के बाद मवेशी मालिक और लोगो मे भारी आक्रोश है।

लोगों ने बताया कि बिजली विभाग ने खंभे से अर्थिंग के लिए तार को एक पेड़ पर बांधकर उसे नीचे झूला दिया जिसमें करंट प्रभावित हो रहा था जिसकी चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत हो गई। सूचना तत्काल बिजली विभाग को देकर करंट प्रवाहित तार को काटकर अलग किया गया। 

मवेशी मालिक वीरान सिंह ने बताया कि वह कुसमुंडा बस्ती में रहता है निश्चित इस घटना में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही है जहां अर्थिंग तार को एक पेड़ से बांध कर रखा है मवेशी की मौत हुई है इंसान भी अगर इसकी चपेट में आता तो उसकी भी मौत हो सकती थी। मवेशी की मौत होने के कारण उसे लाखों का नुकसान हुआ है।

वहीं दुसरे मवेशी मालिक हीरा सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से तीनों भैंसों की मौत हो गई और हमारे पास रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। भैंस की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये थी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular