Friday, December 5, 2025
HomeBlogKorba Crime News : अगवा करने वाला आरोपी पकड़ाया

Korba Crime News : अगवा करने वाला आरोपी पकड़ाया

कोरबा : मानिकपुर चौकी पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे संप्रेक्षण गृह भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि चौकी क्षेत्रांतर्गत यह घटना प्रकाश में आई थी। किशोरी के परिजनों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नजदीक के आरोपी ने किशोरी को अगवा कर लिया। मोबाइल नंबर के माध्यम से पुलिस ने जांच-पड़ताल की और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ से दोनों को दबोच लिया। पूछताछ और जरूरी प्रक्रिया के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि आरोपी के कृत्य को देखते हुए संप्रेक्षण गृह निरूद्ध किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular