कोरबा जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कटघोरा क्षेत्र के ग्राम पदनिया-जापेली निवासी 13 वर्षीय शिवम महत की गर्जना और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक शिवम महत, जगमोहन दास का पुत्र था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और ऊंचे स्थानों से दूर रहने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














