कोरबा पुलिस ने मीरा रिजॉर्ट के बाहर हुए चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर ली गई है।पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई 2026 की रात दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी का जन्मदिन मनाने थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान तुषार ढांडा ने गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना उरगा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














