Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लालघाट बस्ती में कबाड़ कारोबार पर सवालों का घेरा, बिट्टू साहू की दुकान की जांच की मांग; क्या चोरी के सामान की हो रही खरीद-बिक्री?

    2026-10-29

    क्रिकेट जगत में शोक की लहर: 57 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन, आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

    2026-10-28

    870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

    2026-10-26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»मोदी की गलत नीतियों के कारण चुनाव बहिष्कार की नौबत, अन्याय का जवाब अपने मौलिक अधिकार से दें : ज्योत्सना महंत
    Blog

    मोदी की गलत नीतियों के कारण चुनाव बहिष्कार की नौबत, अन्याय का जवाब अपने मौलिक अधिकार से दें : ज्योत्सना महंत

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-25
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित ग्राम पाली, पड़निया, सोनपुरी, खैरभवना, जटराज चंद्रनगर, रिस्दी, खोडरी, चुरैल व अमगांव के ग्रामीणों सहित अन्य क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बहिष्कार की नौबत आ पड़ी है।

    सांसद ज्योत्सना महंत ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भू-अर्जन की नीति को निरस्त कर दिया था। साथ ही शहरी क्षेत्र में खदान प्रभावितों को मुआवजा राशि दोगुना व ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना मुआवजा, भू-विस्थापितों को अनिवार्य नौकरी, ग्रामसभा के बगैर किसी भी कार्य के स्वीकृत नहीं होने का नियम जारी किया गया। सांसद ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से काबिज मोदी सरकार में पुनर्वास नीति नहीं बनाई जा सकी। कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर पर अधिकांश राशि डीएमएफ की व अन्य मद से खर्च करना है लेकिन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कोयला कंपनी, निजी कंपनी, ठेका कंपनियों के द्वारा भू-विस्थापितों का शोषण किया जा रहा है। खदानों में मैन पॉवर को घटाकर एवं काम से निकाल कर मशीनों से काम लिया जाने लगा है। मेडिकल अनफिट कर्मियों के आश्रित को नौकरी देने का नियम बनाया गया था जिसे भी बंद कर दिया गया है जिससे हजारों आश्रित लोग नौकरी से वंचित हैं। यह साबित करता है कि मोदी सरकार नौकरी देने के पक्ष में नहीं है।

    सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या को काफी हद तक ठीक करने का काम कांग्रेस शासनकाल में किया गया और मेरे द्वारा भी इसके लिए संसदीय कार्यकाल के दौरान लगातार प्रयास कर कार्य कराया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाकर व इस मामले में पुरस्कार तो एसईसीएल प्रबंधन व कोल इंडिया ले रहे हैं लेकिन भू-विस्थापितों की अनदेखी हो रही है। संासद ने बताया कि उन्होंने संसद में हर समय और बार-बार भू-विस्थापितों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है लेकिन मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। सांसद ने संबंधित ग्रामवासियों व मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने ऊपर हो रहे अन्याय का जवाब अपने मौलिक अधिकार से दें। प्रत्येक मतदाता को मतदान करने का अमूल्य अधिकार प्राप्त है और इसका सदुपयोग अपने हक की लड़ाई के लिए हर मतदाता को करना ही चाहिए इसलिए 7 अप्रैल को अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर लोकतंत्र के त्यौहार में सहभागी बनें व शोषण, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकार के जरिए मुखर हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    लालघाट बस्ती में कबाड़ कारोबार पर सवालों का घेरा, बिट्टू साहू की दुकान की जांच की मांग; क्या चोरी के सामान की हो रही खरीद-बिक्री?

    2026-10-29

    क्रिकेट जगत में शोक की लहर: 57 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन, आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

    2026-10-28

    870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

    2026-10-26

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03858

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24438

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28307
    Don't Miss
    Blog

    लालघाट बस्ती में कबाड़ कारोबार पर सवालों का घेरा, बिट्टू साहू की दुकान की जांच की मांग; क्या चोरी के सामान की हो रही खरीद-बिक्री?

    By जितेंद्र हथेल2026-10-2915

    कोरबा। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध कारोबार पर लगाम कसने…

    क्रिकेट जगत में शोक की लहर: 57 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन, आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

    2026-10-28

    870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

    2026-10-26

    राताखार में रात 10 बजे तक कथित अवैध रेत परिवहन! CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, खनिज विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में

    2026-10-17
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.