छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता प्रीतेश पनोरे ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले प्रीतेश को बड़ी संख्या में युवा साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।प्रीतेश पनोरे का कहना है कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने का मंच है। उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला तथा सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा के हर गांव और वार्ड में युवाओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अंत में प्रीतेश पनोरे ने सभी युवा कांग्रेस सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














