कोरबा जिले के विकासखंड व अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करमंदी परिसर में 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रही आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य पर गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।मामले को लेकर जब बुलंद आवाज़ न्यूज़ की टीम ने ग्राम सरपंच से फोन पर बातचीत की, तो उनका कहना था कि संबंधित इंजीनियर बीच-बीच में निर्माण स्थल का निरीक्षण करने आते हैं और वापस चले जाते हैं।वहीं, इस पूरे मामले में इंजीनियर का पक्ष जानने के लिए बुलंद आवाज़ न्यूज़ की टीम ने उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।अब सवाल यह है कि 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस आंगनवाड़ी भवन में गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर शासन-प्रशासन क्या कदम उठाता है। क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














