कोरबा में डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की कोरबा शाखा द्वारा संयुक्त रूप से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। एमपी नगर स्थित मनोरंजन गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 60 से 70 चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. जायसवाल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की उपस्थिति में हुआ। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से चिकित्सकों ने फिटनेस, आपसी समन्वय और खेल भावना का परिचय दिया।आईएमए और आईडीए के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को स्वस्थ रखने वाले डॉक्टरों का स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया और “स्वस्थ डॉक्टर, स्वस्थ समाज” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














