सक्ती पुलिस ने हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा सारथी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पैसों के विवाद के बाद अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर थर्माकोल पेपर कटर से हमला कर दिया। उसने गले और सीने जैसे शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, फिर जांजगीर और बाद में बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान और घायल के मरणासन्न कथन दर्ज किए, जिसमें आरोपी का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा थर्माकोल पेपर कटर भी पुलिस को सौंप दिया, जिसे जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सक्ती थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



